फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Rajesh Dharmani sent 10 children of the district to ISRO

Bilaspur: मंत्री राजेश धर्माणी ने जिले के 10 बच्चों को इसरो के लिए किया रवाना

Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
सार

 सोमवार को घुमारवीं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से जिले के 10 विद्यार्थियों को अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Minister Rajesh Dharmani sent 10 children of the district to ISRO
बच्चों को इसरो के लिए किया रवा - फोटो : संवाद

विस्तार

 नगर ग्राम नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से जिले के 10 विद्यार्थियों को अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धर्माणी ने कहा कि गत वर्ष उपमंडल घुमारवीं के सरकारी स्कूल में स्पेस लैब का उद्घाटन किया गया था, जिसमें इसरो की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के मॉडल स्थापित किए गए थे।

विज्ञापन


इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी के सहयोग से जिला के सरकारी स्कूलों के विज्ञान के 10 मेधावी छात्र अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी में भ्रमण करेंगे। स्पेस लैब में विद्यार्थियों ने मॉडल देखे हैं और उनके बारे में पढ़ा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की घुमारवीं की तरह जिले के चारों उपमंडलों में स्पेस लैब बनाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी विज्ञान की समझ को और अधिक बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन


घुमारवीं में स्पेस लैब बनाने वाली कंपनी व्योमिका स्पेस लैब के अधिकारियों के प्रयास से अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी का भ्रमण करने का मौका मिल रहा है। बच्चों को अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र तक ले जाने के लिए एनटीपीसी ने सहयोग किया है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र एसएसी संचार, प्रसारण, सुदूर संवेदन और आपदा निगरानी/शमन के क्षेत्रों में संचार,नेविगेशन,पृथ्वी अवलोकन और ग्रहीय पेलोड और संबंधित डाटा प्रसंस्करण और ग्राउंड प्रणालियों के विकास,निर्माण और योग्यता के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के अलावा स्कूली बच्चों को गुजरात साइंस सिटी के अंतर्गत देश के सबसे बड़े स्पेस म्यूजियम भी दिखाया जाएगा और अत्याधुनिक आईमैक्स थ्रीडी थिएटर, ऊर्जा पार्क, जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फव्वारे और एक एम्फीथिएटर प्लैनेट अर्थ पवेलियन, हॉल ऑफ स्पेस, लाइफ साइंस पार्क भी दिखाया जाएगा। इस इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एडीसी बिलासपुर निधि पटेल, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, एनटीपीसी की तरफ से कंपनी के एचआर उमेश कुमार, महाप्रबंधक पूर्ण सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक डॉक्टर अंजुला अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed