फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Message of religious harmony: Muslim couple married at Hindu temple premises in Shimla Read more At: https://

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: शिमला के रामपुर में हिंदू मंदिर परिसर में मुस्लिम जोड़े ने किया निकाह

Mon, 06 Mar 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Mar 2023 05:50 PM IST
सार

निकाह की रस्म मौलवी ने एक वकील और दो गवाहों की मौजूदगी में मुस्लिम परंपरा के अनुसार करवाई। निकाह की रस्मों का साक्षी बनने के लिए विभिन्न धर्मों एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Message of religious harmony: Muslim couple married at Hindu temple premises in Shimla Read more At:  https://
मंदिर परिसर में की शादी। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में धार्मिक सामंजस्य और सद्भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ मुस्लिम लड़की और मुस्लिम लड़के का निकाह करवाया गया। युवती नायमत मलिक एमटेक गोल्ड मेडलिस्ट और युवक राहुल शेख सिविल इंजीनियर है। सत्यनारायण मंदिर परिसर विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय है।

विज्ञापन


मंदिर में बरात के स्वागत से लेकर गाजा-बाजा और खानपान का इंतजाम हिंदू परंपरा के अनुसार किया गया था। निकाह की रस्म मौलवी ने एक वकील और दो गवाहों की मौजूदगी में मुस्लिम परंपरा के अनुसार करवाई। निकाह की रस्मों का साक्षी बनने के लिए विभिन्न धर्मों एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के संचालकों एवं मुस्लिम कन्या के परिजनों ने बताया कि उनका प्रयास था कि धार्मिक सद्भावना एवं सनातन परंपरा से सामाजिक सामंजस्य बनाते हुए आगे बढ़ने की पहल हो। कन्या के पिता महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि निकाह के आयोजन में शहर के लोगों के साथ विश्व हिंदू परिषद और मंदिर ट्रस्ट का सहयोग रहा। रामपुर की जनता ने लोगों के बीच भाईचारे का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठाकुर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि यह मंदिर विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला कार्यालय भी इसी में है। अकसर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगते हैं। यहां एक मुस्लिम कन्या का निकाह मंदिर परिसर में हुआ है। यह निकाह मंदिर परिसर में पूरी शुद्धता से मुस्लिम परिवार ने हिंदू मंदिरों की व्यवस्था को समझते हुए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed