फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medicines of expire date burnt in Chamba Medical College

चंबा मेडिकल कॉलेज में चुपचाप जला दीं एक्सपायर डेट की दवाइयां

Fri, 13 Dec 2019 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Medicines of expire date burnt in Chamba Medical College
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चंबा मेडिकल कॉलेज में एक्सपायर दवाइयों को प्रबंधन ने चुपचाप आगे के हवाले कर दिया। वीरवार को टीबी अस्पताल के पास खुले में दवाइयों को एक पेटी में डालकर आग लगा दी गई। प्रबंधन की इस कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। दवाइयां कैसे एक्सपायर हो गईं। अगर ये एक्सपायर हो भी गईं तो इन्हें वापस क्यों नहीं किया गया या फिर इन्हें वैज्ञानिक विधि से क्यों नहीं जलाया गया।

विज्ञापन


ऐसा क्या हुआ कि इन्हें जलाना पड़ा। बायोमेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए वैज्ञानिक विधि का इस्तेमाल करना पड़ता है। चंबा अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा है। एक्सपायर हो चुकी दवाईयों को खुले में जलाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है यह सारा कारनामा विभागीय अधिकारी के सामने हो रहा है। अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पहले भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन केे बायोमेडिकल वेस्ट वैज्ञानिक विधि से नष्ट करने को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन समझने को तैयार नहीं।  दवाइयों को आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। जहां पर ये दवाईयां जलाई जा रही हैं। वहां रहने वाले लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ अस्पतालों में कई मरीजों को दवाइयां न मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, अस्पताल में दवाइयां एक्सपायर हो रही हैं। सवाल है कि समय रहते दवाइयों को मरीजों को क्यों नहीं बांटा जाता है। ऐसे दवाइयां जलाने से अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। 


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर अनूप वैद्य ने बताया कि खुले में दवाईयों को नहीं जलाया जा सकता। इसके लिए बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी बनी है। जो अस्पतालों से एक्सपायर होने वाली दवाईयों को एकत्रित करती है। अगर चंबा में खुले में दवाइयां जलाई जा रही हैं, तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed