फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Master Badminton Competition: Kullu's Dimple and Pinky pair won the title

मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता: कुल्लू की डिंपल और पिंकी की जोड़ी ने जीता खिताब

Mon, 19 Feb 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

महिलाओं के 35 वर्ष आयु वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में कुल्लू की डिंपल और डॉ. पिंकी रॉय की जोड़ी ने कांगड़ा की हर्षिता और निशा को हरा कर खिताब जीता।

विज्ञापन
Master Badminton Competition: Kullu's Dimple and Pinky pair won the title
मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

 इंडोर स्टेडियम में सोमवार को राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता के पहले दिन 35 से 50 आयु वर्ग के एकल, युगल और मिक्स डबल मुकाबले आयोजित किए गए। महिलाओं के 35 वर्ष आयु वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में कुल्लू की डिंपल और डॉ. पिंकी रॉय की जोड़ी ने कांगड़ा की हर्षिता और निशा को हरा कर खिताब जीता। एकल मुकाबले में कुल्लू की पिंकी रॉय ने कांगड़ा की रीना राठौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग के मिक्स डबल फाइनल मुकाबले में योगेश और डिंपल की जोड़ी विजेता बनी। 40 वर्ष आयु वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में कांगड़ा के गौरव और कोलीन जीते। पुरुषों के 35 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबलों में ऊना के पुनीत ने सोलन के मनमोहन पाठक को, डॉ. मोहित ने धर्मेंद्र, मंडी के कोमल ने कांगड़ा के अजय, शिमला के प्रकाश ने मंडी के हैरी, कांगड़ा के पंकज जसवाल ने ऊना के अजय, चंबा के इतुल ने ऊना के डॉ. नीरज, सोलन के प्रिंस ने बिलासपुर के अनिल, 40 वर्ष आयु वर्ग के एकल में सोलन के योगेश चौहान ने कांगड़ा के गौरव चड्ढा, शिव धीमान ने सुनील कुमार, कांगड़ा के मनीष राणा ने हमीरपुर के राजेश ठाकुर, सोलन के अरुण रावत ने कांगड़ा के निरंजन, शिमला के हिमांशु परमार ने कांगड़ा के डॉ. गौरव, बिलासपुर के डॉ. कपिल कुमार ने कांगड़ा के राजेश भारती, मंडी के राहुल अरोड़ा ने कुल्लू के दीपक को हराया।

विज्ञापन


45 वर्ष आयु वर्ग के एकल में ऊना के राजेश सिंह ने कांगड़ा के विनोद कुमार, कांगड़ा के हितेंद्र सैनी ने हमीरपुर के सुनील कुमार, 50 वर्ष आयु वर्ग के एकल में सोलन के रविंद्र ठाकुर ने मंडी के खजान सिंह, कांगड़ा के रजनीश कुमार ने ऊना के सुनील ठाकुर, 35 वर्ष आयु वर्ग में मंडी के कोमल और दिनेश की जोड़ी ने ऊना के डॉ. नीरज, पुनीत, सोलन के धर्मेंद्र और प्रिंस ने कांगड़ा के अमन, कर्मदीप, शिमला के हिमांशु परमार और सनी पापटा ने ऊना डॉ. मोहित, डॉ. निशांत को हराया। 40 वर्ष आयु वर्ग में हमीरपुर के सुरेश और सुशील ठाकुर ने मंडी के कुणाल, प्रशांत, कांगड़ा के अमित, विशाल ने सोलन के हेमदत्त और मोहन, मंडी के मनीष ठाकुर, सुनील ने कांगड़ा के निरंजन और शुक्राचार्य, कांगड़ा के रिशव, पवनेश ने बिलासपुर के डॉ. कपिल और सुनील को हराया। 50 वर्ष आयु वर्ग में चंबा के कमलेश, संजय ने मंडी के खजान सिंह, विनोद, कांगड़ा के विक्रम चौधरी, विश्वनाथ मलकोटिया ने ऊना के हरीश और मनोज को हराया। इससे पहले स्पर्धा का शुभारंभ हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र कुमार ने किया।

विज्ञापन

तकनीकी विवि की तीन दिवसीय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग के एकल में एमबीए विभाग के अंशुल विजेता, बीटेक के मानस उपविजेता और बीटेक के ही प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के एकल में एमएससी पर्यावरण विज्ञान विभाग की मेघा प्रथम, एमबीए की अंजना द्वितीय और एमबीए पर्यटन विभाग की पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड के पुरुष वर्ग के एकल में एमबीए पर्यटन विभाग का रोहित ने पहला, एमसीए के राहुल ने दूसरा और बीएचएमसीटी के सौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कैरम बोर्ड के युगल में बीएचएमसीटी के सौरव व एमबीए के रजत की टीम ने पहला, एमबीए पर्यटन विभाग के अभिलाष व रोहित की टीम ने दूसरा और एमबीए पर्यटन के विकास व पीयूष की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कबड्डी का फाइनल मुकाबला एमबीए व एमबीए पर्यटन विभाग की टीम के मध्य खेला गया। इसमें एमबीए ने एमबीए पर्यटन विभाग की टीम को 47-33 अंकों से हराया। कबड्डी स्पर्धा में एमसीए विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed