{"_id":"649063be3f6e1886b2018517","slug":"manoj-kumar-chauhan-appointed-director-vigilance-ias-hpas-transfer-in-himachal-pradesh-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in Himachal: मनोज कुमार को लगाया निदेशक विजिलेंस, वीरेंद्र को एचपीयू का रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in Himachal: मनोज कुमार को लगाया निदेशक विजिलेंस, वीरेंद्र को एचपीयू का रजिस्ट्रार
Mon, 19 Jun 2023 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 08:41 PM IST
सार
मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस विभाग की जिम्मेवारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस और दो एचएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। आईएएस अधिकारी राजेश्वर गोयल को हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी इन्हें सौंपा गया है।
विज्ञापन
मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस विभाग की जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। चौहान को विशेष सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। ओम कांत ठाकुर को एसडीएम (नागरिक) मंडी लगाया गया है।
विज्ञापन
उधर, एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा को रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश विवि लगाया गया है। वचित्र सिंह एसडीएम (नागरिक) थुनाग को एसडीएम (नागरिक) करसोग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन