फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandi youth arrested with 17.32 grams of Chitta by Punjab Roadways bus

Bilaspur News: पंजाब रोडवेज की बस से मंडी का युवक 17.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 06:31 PM IST
सार

 प्रदेश की बिलासपुर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार धर्मपुर मंडी के युवक से बनेर में 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने आरोपी को स्वारघाट थाना को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Mandi youth arrested with 17.32 grams of Chitta by Punjab Roadways bus
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार धर्मपुर मंडी के युवक से बनेर में 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने आरोपी को स्वारघाट थाना को सौंप दिया है। आरोपी युवक की पहचान विक्की कुमार (29) गांव गियुण, डाकघर और तहसील धर्मपुर, मंडी के रूप में हुई है। टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेर में नाका लगाया हुआ था।

विज्ञापन


वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम ने चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस टीम जैसे ही तलाशी के लिए बस के अंदर गई तो युवक घबरा गया। शक के आधार पर टीम ने उक्त युवक की तलाशी ली तो उससे 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed