{"_id":"66eaaf7e338c77e1a0079802","slug":"mandi-s-cook-died-of-pressure-cooker-explosion-while-preparing-food-for-shraddha-in-hamirpur-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत
Wed, 18 Sep 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:50 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत के भड़थू गांव में श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत गई है।
विज्ञापन
प्रेशर कुकर फटने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत के भड़थू गांव में श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। 52 वर्षीय ज्ञान चंद पुत्र कांशी राम, गांव परनोह, डाकघर चंदैस तहसील सरकाघाट, जिला मंडी से बुधवार सुबह भड़थू गांव में दीना नाथ के घर पर श्राद्ध का खाना बनाने के लिए आया था। उसने 22 लीटर के कुकर में दाल पकाने के लिए डाली थी। वह जब कुकर को उठाने लगा तो कुकर अचानक फट गया।
विज्ञापन
इस घटना में उसका गला बुरी तरह से कट गया और उसकी छाती पर भी गहरे घाव हो गए। ग्रामीण घायल ज्ञान चंद को तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञान चंद की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और एक बेटा अविवाहित है। मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि ज्ञान चंद कई सालों से रसोइये का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी भोरंज निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन