फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: youth arrested for tampering NEET result get admission in IGMC Shimla

Mandi News: मास्टर लिस्ट देखी नहीं, रोल नंबर और अंक के आधार पर ही दे दिया दाखिला

Thu, 05 Jan 2023 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Jan 2023 10:27 AM IST
सार

एएमआरयू के स्टाफ ने कार्तिक की ओर से भरे गए रोलनंबर और नीट के नंबर के आधार पर ही दाखिला दे दिया। मास्टर लिस्ट तक डाटा का सत्यापन तक जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
Mandi News: youth arrested for tampering NEET result get admission in IGMC Shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी कर और फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर एमबीबीएस का सपना देख रहे घुमारवीं के कार्तिक शर्मा की चालाकी अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में काउंसलिंग के दौरान भी नहीं पकड़ी गई। 12 से 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान एएमआरयू के स्टाफ ने कार्तिक की ओर से भरे गए रोलनंबर और नीट के नंबर के आधार पर ही दाखिला दे दिया। मास्टर लिस्ट तक डाटा का सत्यापन तक जरूरी नहीं समझा। पुलिस जांच की सूई विवि में तैनात स्टाफ पर घूम रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने विवि प्रबंधन से रिकॉर्ड तलब किया है। कांउसलिंग करने वाले स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर सकती है। जांच में कोताही सामने आई तो स्टाफ पर भी गाज गिर सकती है। उधर, रजिस्ट्रार अमर नेगी का तर्क है कि यह एक रूटीन गलती हो सकती है। रोल नंबर और नंबरों को ही चेक किया जाता है। मास्टर लिस्ट में लाखों अभ्यर्थी होते हैं, जिन्हें ऑनलाइन चेक करना मुश्किल होता है। नेशनल मेडिकल कमीशन का रिकॉर्ड जांचते वक्त किसी भी सूरत में चूक नहीं हो सकती। आईजएमसी से दस्तावेज मांगे गए हैं। जरूरत पड़ी तो विभागीय जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


बदलेगी व्यवस्था : काउंसलिंग में सिर्फ रोल नंबर लिए जाएंगे
चूक सामने आने के अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी में हड़कंप है। भविष्य में ऐसा न हो, इसे लेकर व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। रजिस्ट्रार ने बताया कि अगली बार काउंसलिंग के दौरान केवल रोलनंबर ही लिए जाएंगे। रोलनंबर को मास्टर लिस्ट के डाटा एनटीए के साथ मैच किया जाएगा और फिर नेशनल मेडिकल कमीशन के साथ भी वेरिफाई किया जाएगा। बता दें कि कार्तिक ने एमबीबीएस के दाखिले के दौरान एक लड़की की एनटीए की वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर उस पर नाम बदल और फोटो अपना लगाकर आनलाइन काउंसलिंग में प्रस्तुत कर दिए और उसके सौ अंक बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed