फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: baba bhootnath temple mandi himachal pradesh

मंडी: बाबा भूतनाथ मंदिर में तारारात्रि से गागर उतार चढ़ाया जाएगा मक्खन

Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने की परंपरा निभाने के लिए हर श्रद्धालु परंपरा का हिस्सा बनता है। प्राचीन समय में राजघराने की ओर से ही मक्खन चढ़ाया जाता था।

विज्ञापन
Mandi News: baba bhootnath temple mandi himachal pradesh
बाबा भूतनाथ मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में 29 जनवरी को तारारात्रि से मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर एक महीने तक जलाभिषेक न कर मक्खन रूपी घृतकंबल चढ़ाया जाएगा। पहले दिन शिवलिंग पर 21 किलोग्राम देसी गाय का शुद्ध मक्खन चढ़ाया जाएगा। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के सहयोग से मक्खन इकट्ठा करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


29 जनवरी से लेकर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि तक भगवान शिव को जल न चढ़ाकर मक्खन ही चढ़ाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन भगवान का जलाभिषेक के साथ शृंगार किया जाएगा। बाबा भूतनाथ मंदिर में मक्खन चढ़ाने की परंपरा 1527 ई. से मंडी नगर की स्थापना से चली आ रही है। इसका आज भी निर्वहन किया जा रहा है। शिवलिंग पर एक महीने तक शिव के अनेक रूपों का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने की परंपरा निभाने के लिए हर श्रद्धालु परंपरा का हिस्सा बनता है। प्राचीन समय में राजघराने की ओर से ही मक्खन चढ़ाया जाता था। आध्यात्मिक दृष्टि से भगवान को 11 माह तक जल चढ़ाया जाता है और एक माह तक जल की गागर उतारकर भगवान को मक्खन चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के निर्देशों का करेंगे पालन : देवानंद सरस्वती
बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि 29 जनवरी तारारात्रि को मक्खन चढ़ने की प्राचीन परंपरा निभाई जाएगी। पहले दिन देसी गाय के 21 किलोग्राम शुद्ध मक्खन से बाबा का शृंगार किया जाएगा। अगर कोविड का प्रकोप अधिक हुआ तो सरकार और जिला प्रशासन के आदेशानुसार ही मंदिर में कार्यक्रम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed