फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Cloudburst: Daughter broke the piggy bank and told father to put more money in it, we have to help the a

Mandi Cloudburst: बेटी ने गुल्लक तोड़ी और पिता से कहा-और डालो पैसे, आपदा प्रभावितों की करनी है मदद

Tue, 08 Jul 2025 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jul 2025 11:26 AM IST
सार

मंडी जिले के थुनाग में त्रासदी के बाद बच्चे भी प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। उपमंडल के कपाही गांव की छठी कक्षा की छात्रा मोक्षथिका भी राहत सामग्री लेकर रविवार को स्कूल स्टाफ के साथ थुनाग पहुंचीं।

विज्ञापन
Mandi Cloudburst: Daughter broke the piggy bank and told father to put more money in it, we have to help the a
राहत सामग्री का सामान लेकर थुनाग पहुंची सुंदरनगर की मोक्षथिका । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग में त्रासदी के बाद बच्चे भी प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। उपमंडल के कपाही गांव की छठी कक्षा की छात्रा मोक्षथिका भी राहत सामग्री लेकर रविवार को स्कूल स्टाफ के साथ थुनाग पहुंचीं।

विज्ञापन

मोक्षथिका ने बताया कि अखबारों में आपदा की खबरों को पढ़ने के बाद उसे भी मदद करने की इच्छा हुई। रविवार सुबह गुल्लक पापा को दिए। पापा से कहा कि कुछ पैसे आप और मम्मी भी डालो, हमें बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी है। यह सुनते ही पिता कर्म सिंह स्तब्ध रह गए और आंखें भर आईं।
विज्ञापन


प्रभावित परिवारों के तोड़ा और उसमें निकले 1660 रुपये लिए सामान की 100 किटें तैयार कीं। कर्म सिंह ने प्रभावित परिवारों के लिए जरूरी सामान की 100 किटें तैयार की हैं। स्कूल का राहत दल देर शाम थुनाग पहुंचा तथा राहत सामग्री को प्रशासन के आपदा राहत स्टोर के सुपुर्द किया। राहत दल में स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र भारती, स्कूल के फाउंडर सदस्य कर्म सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य रुक्मणी ठाकुर, एसएमसी की अध्यक्षा बनिता, अध्यापिका मंजू वर्मा, कुसुम ठाकुर, लकी ठाकुर, बस ड्राइवर जयलाल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed