फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi case: drug illegal trade going on under the guise of gods and goddesses

मंडी मामला: देवी-देवताओं की आड़ में चल रहा नशे का कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 13 Nov 2019 10:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Mandi case: drug illegal trade going on under the guise of gods and goddesses
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिला मंडी में कुछ शातिर गूर और पुजारी देवी-देवताओं की आड़ में नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ देव स्थलों को नशे का अड्डा बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन


कुछ लोगों का दावा है कि सरकाघाट के गांव में धरे गए आरोपियों में कई नशे के आदी हैं, इन पर अलग से जांच होनी चाहिए। यही नहीं, देवी-देवताओं का पंजीकरण कराने का नियम बनाकर पंजीकृत पुजारी नियुक्त करने की भी मांग उठी है। लोगों ने मूल माहू नाग मंदिर को प्रशासन के अधीन करके सरकार से निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन


उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि सरकार से निर्देश मिलने के बाद इस संदर्भ में प्रशासन विचार करेगा। उधर, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो ऐसी घटना न होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों को अधिकृत करे सरकार : राजपूत सभा

आईजीपी सेंट्रल रेंज मंडी एन. वेणूगोपाल ने कहा कि देवी-देवताओं के नाम पर ऐसे सामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है। जो कानून का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। एसपी मंडी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवी देवताओं के नाम पर नशाखोरी फैलानी की बात भी सामने आ रही है। इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

राजपूत महासभा के प्रदेश संगठन सचिव शिवकुमार वर्मा ने सरकार से घुमंतू देवी-देवताओं पर शिकंजा कसने और मंदिरों को अधिकृत करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक भावनाओं की आड़ में कुछ स्वार्थी लोग समाज में अंधविश्वास फैलाने में लगे हैं। देवता का डर दिखाकर लोगों को लूट रहे हैं। सरकार मंदिरों को अपने अधीन लेकर पुजारी नियुक्त करे ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed