{"_id":"63ada4382cbbf8245d369ae0","slug":"manali-winter-queen-auditions-in-shimla-21-contestants-gave-performance-catwalk-on-ramp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Winter Queen: विंटर क्वीन के लिए शिमला में हुए ऑडिशन, 21 सुंदरियों ने किया कैटवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Winter Queen: विंटर क्वीन के लिए शिमला में हुए ऑडिशन, 21 सुंदरियों ने किया कैटवॉक
Thu, 29 Dec 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:59 PM IST
सार
मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू कर हो गई हैं। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
कैटवॉक करतीं सुंदरियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में साल 2023 की विंटर क्वीन बनने के लिए सुंदरियां बेताब हैं। विंटर कार्निवाल समिति ने वीरवार से ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। शिमला के गेयटी थियेटर में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 21 प्रतिभागी युवतियां ऑडिशन देने पहुंची। वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए भी 12 युवाओं ने भाग लिया। गेयटी थियेटर में कैटवॉक के साथ उनका आईक्यू जांचा गया। शुक्रवार को ऑडिशन की टीम कुल्लू पहुंचेगी।
विज्ञापन
मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू कर हो गई हैं। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। छह जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। ऑडिशन टीम की प्रभारी दिव्यांगना मेहता ने बताया कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए वीरवार को शिमला के गेयटी थियेटर में 21 प्रतिभागी सुंदरियों ने भाग लिया। ऑडिशन में कैटबॉक, आईक्यू परीक्षण किया गया, जबकि वॉयस ऑफ कार्निवाल में युवाओं का उनकी आवाज के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्निवाल की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो जनवरी को विधिवत शुरुआत करेंगे। दो जनवरी को झांकियों से कार्निवाल की शुरुआत होगी और छह जनवरी को रात 12 बजे विंटर क्वीन के चयन से इसका समापन होगा। इस बार कार्निवाल परेड सहित शरद सुंदरी 2023, वॉयस ऑफ कार्निवाल, लोकनृत्य, फिल्मी डांस ओल्ड, फिल्मी डांस न्यू, फैशन शो, फैंसी ड्रेस, स्ट्रीट डांस, स्ट्रीट प्ले, क्लासिक डांस, टैलेंट शो, लिटल एंजेल्स ट्रेडीशनल ड्रेस प्रतियोगिताएं कार्निवाल 2023 की शोभा बढ़ाएंगी। माल रोड मनाली पर तीन व पांच जनवरी को महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन होगा। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन