फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manager arrested in theft case at Sansar Chand Museum, CCTV helped in solving the case

Himachal: संसार चंद म्यूजियम में चोरी के मामले में मैनेजर गिरफ्तार, सीसीटीवी से मामला सुलझाने में मिली मदद

Mon, 24 Feb 2025 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 09:55 AM IST
सार

कांगड़ा किले से सटे महाराजा संसार चंद म्यूजियम में हुई चोरी की वारदात पुलिस ने सुलझा ली है।

विज्ञापन
Manager arrested in theft case at Sansar Chand Museum, CCTV helped in solving the case
संसार चंद म्यूजियम चोरी मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा किले से सटे महाराजा संसार चंद म्यूजियम में हुई चोरी की वारदात पुलिस ने सुलझा ली है। चोरी का आरोपी उस दिन ड्यूटी पर तैनात मैनेजर राजेश ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राजेश को सबूतों से छेड़छाड़ करते देखा गया। साथ ही उसने म्यूजियम के भीतर रखे सामान को ऐसे रखा, ताकि पुलिस को पता न चल सके।

विज्ञापन


छानबीन में पाया गया है कि कुछ फुटेज डिलीट की गई हैं। म्यूजियम में एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से ये सारी गतिविधियां शक के दायरे में आ गईं। छानबीन में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए एग्जॉस्ट फैन को बाहर निकालकर धोखा देने का प्रयास किया, ताकि यह लगे कि चोर एग्जाॅस्ट फैन वाले रास्ते से अंदर गए हों, लेकिन वहां से भीतर जाना मुश्किल है। पुलिस ने मैनेजर राजेश सहित तीन लोगों को शनिवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद देर रात राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गौर है कि 16 फरवरी को पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच की देखरेख में चलाए जा रहे इस म्यूजियम में चोरी हुई थी। महाराजा संसार चंद से जुड़ी कई पौराणिक चीजें इस म्यूजियम से चुराई गई थीं। पुलिस का कहना है कि चोरी किया सामान जल्द बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed