{"_id":"61726a18f3f6ad40e64765d3","slug":"man-injured-after-being-stung-by-hornets-in-panchrukhi-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचरुखी: दुल्हन के स्वागत में की आतिशबाजी, रंगड़ों ने काटा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचरुखी: दुल्हन के स्वागत में की आतिशबाजी, रंगड़ों ने काटा व्यक्ति
Fri, 22 Oct 2021 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:09 PM IST
सार
शादी में दुल्हन के स्वागत में की गई आतिशबाजी से नजदीक पेड़ पर बैठे रंगड़ों ने प्यार चंद पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
रंगड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचरुखी के साथ लगती पंचायत गदियाड़ा में गुरुवार को एक व्यक्ति को रंगड़ों ने काट लिया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक गदियाड़ा पंचायत का प्यार चंद पुत्र धनी राम सुबह घर के साथ लगते पेड़ पर चढ़कर छंटाई कर रहा था। गांव में एक शादी समारोह चल रहा था।
विज्ञापन
प्यार चंद बरात लौटने से पहले ही अपना काम निपटा लेना चाहता था। लेकिन अभी यह पेड़ की छंटाई कर रहा था कि बरात दुल्हन लेकर वापस गांव में आ गई। शादी में दुल्हन के स्वागत में की गई आतिशबाजी से नजदीक पेड़ पर बैठे रंगड़ों ने प्यार चंद पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में पंचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन