{"_id":"670623d52612b62302048cdb","slug":"man-from-churah-died-after-a-chicken-bone-got-stuck-in-his-throat-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: चिकन की हड्डी गले में फंसने से चुराह के व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: चिकन की हड्डी गले में फंसने से चुराह के व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंपा शव
Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,चुराह(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी,चुराह(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
सार
जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी।
विज्ञापन
पुलिस ने की मामले की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह बनाया हुआ चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी फंस गई। इस वजह से वह सांस नहीं ले पाया और बेसुध हो गया। करीब एक घंटे के बाद जब उसकी पत्नी क्वार्टर पहुंची तो पति को बेसुध देखा। पत्नी उसे किलाड़ अस्पताल में ले गई।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब परिजनों से उसकी मौत के बारे में पूछा तो उन्होंने खाने के बारे में बताया। जब डॉक्टरों ने गले को देखा तो उसमें चिकन की हड्डी फंसी थी। यह उसकी मौत का कारण बनी। मृतक की पहचान भाग चंद 43 पुत्र खेती राम निवासी किलवास, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह के रूप में हुई है। वह किलाड़ में कपड़े की सिलाई करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी किलाड़ अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया। पुलिस थाना पांगी के प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन