फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major road accident in Himachal; car falls into ditch, four killed, one injured

Himachal: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा; कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की माैत, एक घायल

Sat, 14 Feb 2026 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/किन्नौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/किन्नौर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 11:33 AM IST
सार

किन्नाैर जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। टापरी-जानी संपर्क सड़क से शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Major road accident in Himachal; car falls into ditch, four killed, one injured
किन्नाैर जिले के भावानगर में खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। टापरी-जानी संपर्क सड़क से शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे, ननद सहित चालक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल टापरी पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी 26बी-8999 में पांच लोग टापरी से जानी गांव की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही कार टापरी से कुछ दूर टावर के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना टापरी को दी। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायल को खाई से बाहर निकाला। 

विज्ञापन

मृतकों व घायलों की सूची
हादसे में कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी निचार, हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार गांव जानी, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कृष्णा और हिमेश मां-बेटे थे। कार चालक विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल टापरी पहुंचाया गया है। कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने हादसे पर जताया शोक
वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर एक कार हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कहा कि भगवान दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। 

विज्ञापन

सड़क पर क्रैश बैरियर होते तो बच जातीं चार जिंदगियां
किन्नौर के टापरी-जानी संपर्क मार्ग पर काल का ग्रास बने चार लोगों की जान बच जाती, यदि सड़क पर क्रैश बैरियर लगे होते। खड़ी पहाड़ी पर बनी करीब छह किलोमीटर सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से न क्रैश बैरियर लगे हैं और न ही पैरापिट। हादसे में मां-बेटे और ननद की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी, बेटे और बहन की मौत से पति नरेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानी गांव में ग्रामीण शिवरात्रि की तैयारियों में जुटे थे, हादसे की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है। शिवरात्रि से एक दिन पहले पेश आए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार होकर पांच लोग टापरी से जानी की ओर निकले थे। हादसे में मां कृष्णा, बेटे हिमेश और ननद सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई।

टापरी श्मशानघाट में एक साथ जलीं तीन चिताएं
जानी गांव में जब हादसे की खबर कृष्णा के पति नरेश कुमार और उसके तीन बच्चों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं चालक विद्या कृष्ण का छोटा भाई इंद्र लाल (30) भी अकाल मौत का शिकार हो गया। इस सड़क से रोजाना रामनी पंचायत के ग्रामीण सफर करते हैं। हादसे के बाद ग्रामीण सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क पर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग उठा रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। सुषमा का शव दाह संस्कार के लिए निचार ले जाया गया, जबकि अन्य तीन मृतकों कृष्णा, हिमेश और इंद्र लाल के शव टापरी श्मशानघाट पहुंचाए गए। यहां एकसाथ तीन चिताएं जलीं। जानी गांव के ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से तीनों को विदाई दी।

प्रशासन ने जारी की फौरी मदद
उपमंडल प्रशासन भावानगर की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को फौरी राहत राशि जारी की गई है। एसडीएम भावानगर नारायण चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये, जबकि घायल को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed