फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahendra Singh Dhoni ate turnip salad with spinach-chulai saag, took pics at the tunnel in Solan

धोनी ने पालक-चुलाई के साग के साथ खाया शलगम का सलाद, सोलन में टनल पर फोटो खिंचवाईं तस्वीरें

Wed, 23 Jun 2021 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 10:56 PM IST
सार

सोलन के रहने वाले युवा ने पूर्व कप्तान धोनी को मां शूलिनी की फोटो भेंट की। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सोलन बहुत सुंदर शहर है और अगली बार वह सोलन जरूर आएंगे। इसके बाद धोनी सनवारा स्थित टोल प्लाजा पर रुके और टोल प्लाजा के फोटो भी कैमरे में कैद किए। 
 

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni ate turnip salad with spinach-chulai saag, took pics at the tunnel in Solan
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हिमाचल प्रदेश से लौटते समय सोलन के शमलेच में रुके। इस दौरान उन्होंने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बनी टनल पर फोटो खिंचवाए और सोलन की मनमोहक पहाड़ियों का आनंद उठाया। उन्होंने अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के इतिहास के बारे में जाना। सोलन के रहने वाले युवा ने पूर्व कप्तान धोनी को मां शूलिनी की फोटो भेंट की। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सोलन बहुत सुंदर शहर है और अगली बार वह सोलन जरूर आएंगे। इसके बाद धोनी सनवारा स्थित टोल प्लाजा पर रुके और टोल प्लाजा के फोटो भी कैमरे में कैद किए। 

विज्ञापन



मंडी के सरकाघाट के शैफ देश राज शर्मा ने धोनी के लिए परोसा खाना
सरकाघाट के रिस्सा के शैफ देश राज शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने हाथों से बनाए हिमाचली व्यंजन परोसे और उनसे वाहवाही लूटी। उन्होंने धोनी को पालक-चुलाई का साग और सिड्डू के साथ ताजे उगाए मूली और शलगम का सलाद भी खिलाया। धोनी ने देश राज शर्मा की खूब तारीफ की। बीते दिनों पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जुब्बल-कोटखाई की रतनाड़ी में मीना बाग होमस्टे में रुके हुए थे। सरकाघाट के देश राज शर्मा अब तक कई सेलिब्रेटी को हिमाचली व्यंजन परोस चुके हैं। इन्होंने 2000-2002 से आईएचएम कुफरी शिमला से फूड प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है और अब पंद्रह वर्षों में भिन्न भिन्न होटलों में बतौर सैफ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed