फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   maa shoolini returned to her original place after meeting sister Durga amidst rain of flowers

Solan: फूलों की बारिश के बीच बहन दुर्गा से मिलने के बाद मूल स्थान पर लौटीं मां शूलिनी

Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने के बाद मूल स्थान पर लौट गईं। रविवार रात मां शूलिनी पालकी में सवार होकर अपने मूल स्थान पर पहुंचीं।

विज्ञापन
maa shoolini returned to her original place after meeting sister Durga amidst rain of flowers
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मां शूलिनी की पूजा-अर्चना की। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने के बाद मूल स्थान पर लौट गईं। रविवार रात मां शूलिनी पालकी में सवार होकर अपने मूल स्थान पर पहुंचीं। गंज बाजार से लेकर माता के मंदिर तक श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर फूलों की बारिश की। लोगों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले रात करीब 8:35 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मां शूलिनी व उनकी बहन दुर्गा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, कल्याणा समिति के मुखिया शेर सिंह ने कहा कि माता ने मेला स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


सभी भक्तों व शहरवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। शनिवार देर रात कल्याणों ने माता से आज्ञा ली। रविवार को मां शूलिनी पीठम से रात करीब 9:00 बजे पालकी पर सवार होकर निकलीं। इस दौरान बैंड-बाजों के साथ मां के भक्तजन नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। रात 12:05 बजे मां अपने मंदिर पहुंचीं। यहां पर मूल स्थान पर विराजमान हुईं। इसी के साथ मेला भी संपन्न हो गया। मां शूलिनी 20 जून को अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए आई थीं। यहां पर रुकने के बाद 22 जून को माता लौट गईं।
विज्ञापन


मां शूलिनी पीठम में उमड़ी भीड़
मां शूलिनी पीठम में रविवार को भी दोनों बहनों के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्तजन लंबी कतारों में मां का आशीर्वाद लेने के लिए खड़े रहे। घंटों लाइन में लगने के बाद मंदिर परिसर पहुंचे, जहां लोगों ने मां से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed