फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election: Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal and Sitaram Yechury will be on one stage in Himachal.

Lok Sabha Election: हिमाचल में एक मंच पर होंगे प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और सीताराम येचुरी

Wed, 15 May 2024 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 May 2024 11:25 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन हिमाचल से पूरे देश को चुनावों में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराने का संदेश देगा। 

विज्ञापन
lok sabha election: Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal and Sitaram Yechury will be on one stage in Himachal.
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की संयुक्त प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) हिमाचल से पूरे देश को चुनावों में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराने का संदेश देगा। हिमाचल में इंडिया गठबंधन की रैली होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी मंच साझा करेंगे। मंगलवार को शिमला में गठबंधन के चार घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में यह एलान किया। माकपा, भाकपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन की घोषणा की।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के लिए शिमला सीट के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 2024 का चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा।  चुनावों के पांच चरणों के बाद यह साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त तौर पर चुनाव लड़ने से इस बार नतीजे अलग आने वाले हैं। यह चुनाव नैतिकता-अनैतिकता के बीच है। इसमें नैतिकता जीतेगी। इंडिया शाइनिंग की तरह 400 पार का नारा भी फेल होगा। ठियोग के पूर्व विधायक और सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कहा कि ये असाधारण चुनाव हैं। गठबंधन के नेताओं को चुनाव आचार संहिता के नियम बताए जा रहे हैं और पीएम के लिए कोई आचार संहिता नहीं है। चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सुरजीत ठाकुर ने प्रधानमंत्री पर देश के हित धन्नासेठों को बेचने का आरोप लगाया और भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी करार दिया। भाकपा के राज्य सचिव भाग सिंह ने अग्निवीर योजना को देश के युवाओं से धोखा करार दिया। बोले-जिन अग्निवीरों की सीमाओं पर मौत हुई है, मोदी सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं दिया। इस मौके पर सीपीआईएम के नेता कुलदीप सिंह तंवर और पूर्व मेयर संजय चौहान, आप के चमन प्रकाश अजटा, भरत सिंह ठाकुर, भाकपा के पूर्व विधायक केके कौशल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री बोले, सुक्खू सरकार बागवान हितैषी
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने पहले ही साल में वजन के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था लागू की। इस साल यूनिवर्सल कार्टन लागू होगा। कीटनाशकों, फफूंदनाशकों पर अनुदान पुन: शुरू किया। नए सीए स्टोर बनाए जा रहे हैं ताकि निजी कंपनियों की मनमानी खत्म हो सके। सी ग्रेड सेब की खरीद के दाम बढ़ाए गए। एमआईएस के तहत केंद्र ने 50-50 फीसदी से अपना हिस्सा घटा दिया है। सेब के आयात शुल्क पर मोदी सरकार ने बागवानों को धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed