789 हिमाचलियों को लेकर आज ऊना पहुंचेगी विशेष ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में फंसे लोगों को लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन बुधवार दोपहर एक बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 789 हिमाचली ट्रेन से आ रहे हैं, जिसमें 32 बिलासपुर, चंबा से 167, हमीरपुर से 98, कांगड़ा से 212, किन्नौर से 5, कुल्लू से 30, लाहौल-स्पीति से 1, मंडी से 66, शिमला से 85, सिरमौर से 14, सोलन से 58 और ऊना जिला के 21 यात्री होंगे। डीसी ने कहा कि पहली ट्रेन से आने वाले यात्रियों को जिलावार रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले जिला चंबा उसके बाद कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और फिर ऊना के यात्रियों को स्टेशन पर उतारा जाएगा। डीसी ने कहा कि स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कोई भी यात्री किसी वस्तु को हाथ नहीं लगा सकता। स्टेशन पर उतरने के बाद मेडिकल स्क्रीनिंग होगी और सभी को हैंड सैनिटाइजर, खाना और पानी भी दिया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बसों के माध्यम से यात्रियों को संबंधित जिलों में पहुंचाया जाएगा।