फेसबुक और ट्विटर पर अभिभावकों के सवालों के जवाब देंगे शिक्षा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव को हुए लॉकडाउन में शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने सहित अभिभावकों की अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करने का फैसला लिया है। इसके तहत शिक्षा मंत्री लोगों के सवालों के फेसबुक और ट्विटर पर जवाब देंगे। शुक्रवार शाम तक प्रदेश की जनता शिक्षा मंत्री से सोशल मीडिया पर सवाल पूछ सकती हैं। नौ मई शनिवार को दोपहर बारह बजे शिक्षा मंत्री सभी सवालों और सुझावों पर फेसबुक के माध्यम से चर्चा करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से पीड़ित है। इस महामारी की मार विश्व के साथ-साथ भारत पर भी पड़ी है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लॉकडाउन तीन के तहत सभी कॉलेज, स्कूल और महाविद्यालय बंद है। इसका सीधा नुकसान बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस परिस्थिति से निपटने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के साथ बच्चों को किताबें घर-घर पहुंचा दी हैं। हिमाचल प्रदेश के इस कदम की प्रशंसा मानव संसाधन विकास मंत्री ने भी की। उन्होंने कहा कि कोविड 19 का हिमाचल प्रदेश की शिक्षा पर भी फर्क पड़ा है। इसको लेकर शुक्रवार शाम तक लोग अपने सुझाव और प्रश्न फेसबुक पेज @SBhardwajBJP और ट्विटर @SBhardwajBJP पर पूछ सकते हैं। 9 मई को 12 बजे फ़ेसबुक पेज पर शिक्षा मंत्री इन सुझावों पर चर्चा करेंगे।