फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Library will open from February 1 with 50 percent capacity in himachal

हिमाचल: 50 फीसदी क्षमता के साथ एक फरवरी से खुलेंगे पुस्तकालय

Fri, 29 Jan 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Library will open from February 1 with 50 percent capacity in himachal
पुस्तकालय(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश में सोमवार यानि एक फरवरी से सार्वजनिक पुस्तकालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं। दो गज की दूरी सहित अन्य एसओपी का पालन करते हुए पाठक और स्टाफ सदस्य पुस्तकालयों में आ सकेंगे। दस दिन बाद दोबारा से इस फैसले पर विचार करने के बाद शिक्षा विभाग क्षमता बढ़ाने को लेकर फैसला लेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी पुस्तकालय अध्यक्षों को जारी पत्र में पुस्तकालयों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए पाठक पुस्तकालयों में बैठ सकेंगे। पुस्तकालय की क्षमता को देखते हुए पचास फीसदी लोगों को ही आने दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तय की गई एसओपी का पालन करना होगा। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था पुस्तकालय के गेट पर करनी होगी। प्रवेश देने से पहले सभी का तापमान जांचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed