{"_id":"619cbaac3c687f322f76eda0","slug":"leopard-attack-on-girl-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तेंदुए ने युवती पर किया हमला, बेटी को बचाने के लिए खूंखार से भिड़ गया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तेंदुए ने युवती पर किया हमला, बेटी को बचाने के लिए खूंखार से भिड़ गया पिता
Tue, 23 Nov 2021 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:51 PM IST
सार
खेमराज ने पत्थर व डंडों से तेंदुए पर हमला किया। अपनी जान दांव पर लगाकर पिता ने बेटी को बचा लिया। हालांकि घटना के कुछ घंटों बाद तेंदुआ दोबारा आंगन तक पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पत्थर मारकर वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पूछताछ करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कसौली की जाबली पंचायत के सूजी गांव में एक युवती पूजा (25) पर सोमवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ युवती को 200 मीटर घसीटता हुआ खेतों की तरफ ले गया। बेटी पूजा के चिल्लाने पर उसके पिता जान पर खेलकर तेंदुए से भिड़ गया और बेटी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। पूजा घर के बाहर बने शौचालय में जा रही थी। इस दौरान आंगन में घात लगाए बैठा तेंदुआ उसे उठाकर ले गया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर पूजा के पिता खेम राज बाहर निकले और तेंदुए का पीछा करने लगे। खेमराज ने पत्थर व डंडों से तेंदुए पर हमला किया। अपनी जान दांव पर लगाकर पिता ने बेटी को बचा लिया। हालांकि घटना के कुछ घंटों बाद तेंदुआ दोबारा आंगन तक पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पत्थर मारकर वहां से खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया और लोगों से अपील की है कि वे रात को घर से बाहर अकेले न निकलें।
विज्ञापन
डीएएफओ सोलन श्रेष्ठानंद ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। गौर हो कि अभी पिछले माह शिमला में दो मासूम बच्चों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि उसके बाद एक नरभक्षी मादा तेंदुआ को विभाग ने पकड़ने में सफलता भी हासिल की।
विज्ञापन