फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide on Bharmour-Pathankot highway, woman who went to graze cattle missing after torrential rains in Chur

Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन, चुराह में मूसलाधार बारिश के बाद मवेशी चराने गई महिला लापता

Tue, 30 Apr 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 12:29 PM IST
सार

हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और दिहाड़ी लगाने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Landslide on Bharmour-Pathankot highway, woman who went to graze cattle missing after torrential rains in Chur
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे रजेरा, करियां, चनेड़ के समीप भारी भूस्खलन से अल सुबह से बीच-बीच में बंद होता रहा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और दिहाड़ी लगाने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं चुराह उपमंडल के गांव मंगली निवासी हेमराज की पत्नी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित नाले में गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन



लेकिन, मूसलाधार बारिश के बाद से लेकर अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्य सोमवार मध्यरात्रि तक महिला को तलाशने में जुटे रहे। वहीं, मंगलवार को एसडीएम चुराह, तहसीलदार चुराह भी मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन को ओर तेज करने की बात कही। एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि मंगली गांव की एक महिला मूसलाधार बारिश के बाद से लापता है। महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed