फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lamblu Panchayat's decision: If you want to live in BPL then you will have to give an affidavit to quit alcohol

पंचायत का फैसला: बीपीएल में रहना है तो देना होगा शराब छोड़ने का शपथ पत्र

Sun, 03 Oct 2021 12:28 PM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Oct 2021 12:28 PM IST
सार

ग्राम पंचायत लंबलू ने  ग्रामसभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। रोजाना शराब पीकर हुड़दंग मचाने के कई मामले पंचायत के समक्ष पूर्व में भी आ चुके हैं। जिसके बाद पंचायत प्रधान की पहल पर सभा ने यह प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामसभा में 300 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
lamblu Panchayat's decision: If you want to live in BPL then you will have to give an affidavit to quit alcohol
पंचायत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत लंबलू में शराब पीने वालों को बीपीएल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। शनिवार को हुई ग्रामसभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। रोजाना शराब पीकर हुड़दंग मचाने के कई मामले पंचायत के समक्ष पूर्व में भी आ चुके हैं।

विज्ञापन


जिसके बाद पंचायत प्रधान की पहल पर सभा ने यह प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि, प्रधान ने ऐसे शराबियों को सुधरने का एक मौका देते हुए तुंरत प्रभाव से तो बीपीएल से मुक्त नहीं किया है, लेकिन उन्हें दस दिन का अल्टीमेटम देकर इनसे शराब छोड़ने का शपथ पत्र मांगा है। जो व्यक्ति शराब न पीने का शपथ पत्र देगा, उसे ही बीपीएल सूची में रखा जाएगा।  
विज्ञापन


प्रधान ने ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई है कि बीपीएल में शामिल किस-किस परिवार का व्यक्ति शराब पीता है। इसके अलावा निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वालों के नाम भी बीपीएल में नहीं डलेंगे। ग्रामसभा में चार परिवारों के नाम बीपीएल से हटाए गए हैं। पंचायत प्रधान करतार चौहान ने कहा कि कई गरीब घरों के लोग दिनभर दिहाड़ी लगाकर शाम को शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि जो शराब पीता है या हुड़दंग मचाता है, उसे बीपीएल से बाहर किया जाएगा। अगर दस दिन के भीतर ऐसे परिवार शपथ पत्र देंगे तो उन्हें सूची में रखा जाएगा। ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर ऐसे परिवारों को सूचना दे दी गई है। ग्रामसभा में 300 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed