फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lal Singh Chaddha Movie: Narkanda, Kinnaur valleys of Himachal will be seen in Aamir Khan's film

Lal Singh Chaddha Movie: आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगी हिमाचल के नारकंडा, किन्नौर की वादियां

Fri, 03 Jun 2022 11:21 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के टीजर में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा और रामपुर सहित किन्नौर जिले की वादियों को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। तीन साल पहले जनवरी 2019 में आमिर इस फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। 

विज्ञापन
Lal Singh Chaddha Movie: Narkanda, Kinnaur valleys of Himachal will be seen in Aamir Khan's film
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का टीजर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान की चिर प्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा के टीजर में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा और रामपुर सहित किन्नौर जिले की वादियों को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। तीन साल पहले जनवरी 2019 में आमिर इस फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। फिल्म के लिए आमिर ने 20 किलो तक अपना वजन बढ़ाया था और बड़े बालों और दाढ़ी में नजर आए। आमिर का शूटिंग का 6 दिन का शेड्यूल था, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण चार दिन बाद ही लौट गए।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला और किन्नौर के समन्वयक मनु सूद और दीपक भागड़ा ने बताया कि जनवरी के महीने में आमिर जब शूटिंग के लिए नारकंडा पहुंचे तो मौसम बहुत खराब था। आमिर को भारी बर्फबारी के खतरे से अवगत करवाया गया। आमिर ने सभी शॉट पूरे करने के लिए सिर्फ 15 मिनट का टाइम मांगा। उन्होंने 15 मिनट में सिंगल टेक लेकर पांच शॉट ओके करवाए। इसके बाद यूनिट रामपुर होते हुए किन्नौर रवाना हो गई। किन्नौर के निगुलसरी और वांगतू पुल पर फिल्म के शॉट फिल्माए गए। आमिर खान पंजाब से शूटिंग खत्म कर शिमला पहुंचे थे और किन्नौर में शूटिंग पूरी कर केरल रवाना हो गए।
विज्ञापन


11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की फि ल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर दर्शकोें को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed