{"_id":"635bd0d1a49011260e6f94f9","slug":"lakhs-of-ration-card-consumers-in-himachal-will-get-half-a-kilo-more-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: लाखों राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आधा किलो ज्यादा मिलेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: लाखों राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आधा किलो ज्यादा मिलेगा चावल
Sat, 29 Oct 2022 11:08 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:08 AM IST
सार
प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को नवंबर महीने में आधा किलो ज्यादा चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने चावल और आटे के एलॉटमेंट जारी कर दी है।
विज्ञापन
चावल(प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को नवंबर महीने में आधा किलो ज्यादा चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने चावल और आटे के एलॉटमेंट जारी कर दी है। इस महीने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर साढ़े पांच किलो चावल दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर छह किलो किया गया है। आटे के कोटे में बढ़ोतरी नहीं की गई है। अक्तूबर में दिए गए कोटे की तरह ही नवंबर महीने में भी उपभोक्ताओं को साढ़े बारह किलो आटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो में आटा, चावल, दालों, चीनी और नमक दी सप्लाई भेज दी गई है। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जबकि तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और एक किलो नमक प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। हिमाचल में उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन पूर्व सरकारों के कार्यकाल की ओर से दिया जा रहा है। विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को महीने के पहले सप्ताह में उपभोक्ताओं को सस्ता राशन देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डिपो में सैंपल लेने के निर्देश
खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार डिपो में जाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल जुटाते रहे। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला राशन देना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन