फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lahaul landslide Broken mountain in Lahaul flow of Chandra Bhag river stopped, danger to the surrounding village

हिमाचल: अब लाहौल में चंद्रभागा नदी पर टूटा पहाड़, चार घर जलमग्न, छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Fri, 13 Aug 2021 08:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर (लाहौल स्पीति) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 13 Aug 2021 08:28 PM IST
सार

हालांकि, 11:00 बजे नदी के बहाव ने मलबे के बीच से रास्ता बना लिया और खतरे को कम कर दिया। इससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और लोग लौट आए। क्षेत्र में पानी भरने से तडंग गांव में चार घर जलमग्न हो गए जबकि छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन
lahaul landslide Broken mountain in Lahaul flow of Chandra Bhag river stopped, danger to the surrounding village
लाहौल में टूटा पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में प्रकृति के रौद्र रूप का सिलसिला जारी है। किन्नौर के बाद अब जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूटा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भारी भूस्खलन से टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें नदी में गिर गईं। पानी का बहाव दो घंटे के लिए रुक गया।

विज्ञापन


जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए नदी के किनारे बसे तडंग, जसरथ गांवों के 21 परिवारों के सहमे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। हालांकि, 11:00 बजे नदी के बहाव ने मलबे के बीच से रास्ता बना लिया और खतरे को कम कर दिया।
विज्ञापन


इससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और लोग लौट आए।  क्षेत्र में पानी भरने से तडंग गांव में चार घर जलमग्न हो गए जबकि छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो मवेशी बहे हैं। तडंग, जसरथ सहित नालडा और जुंडा गांवों की करीब 50 बीघा जमीन बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन









सेब के साथ फूल गोभी, मटर, आलू की फसल तबाह हो गई है। राजस्व विभाग ने प्रारंभिक रिपोर्ट में 60 लाख रुपये का नुकसान आंका है, जो बढ़ सकता है। नालडा से जुंडा गांव के लिए सिंचाई परियोजना भी क्षतिग्रस्त हुई है। जलमग्न घरों के अंदर सारा सामान खराब हो गया है।

जिन चार घरों को नुकसान पहुंचा है, उनके 16 सदस्यों को प्रशासन ने तंबू और राशन देकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। उल्लेखनीय है कि बीते 27 जुलाई को आई बाढ़ की त्रासदी से लोग अभी तक उबरे भी नहीं थे कि अब पहाड़ टूटने की घटना ने फिर डरा दिया है। भले ही नदी का बहाव खुल गया है लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है।

मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी ने किया हवाई दौरा
तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह और डीजीपी संजय कुंडू ने हवाई दौरा कर क्षेत्र का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हालचाल भी जाना। मारकंडा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उपायुक्त नीरज कुमार, एसपी मानव वर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

चंद्रभागा में हुए भूस्खलन पर जयराम ने की अमित शाह से बात 

लाहौल स्पीति की चंद्रभागा नदी पर हुए भूस्खलन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। सीएम ने कहा कि उन्हें सुबह ही इसकी सूचना मिली है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह, डीजीपी संजय कुंडू मौके पर गए हैं। चंद्रभागा का जलसतर खुल गया। जिला प्रशासन ने गांव खाली करने को सूचित कर दिया था। कहा किन्नौर में राहत कार्यों को रफ्तार दी जा रही है। पहले मैनुअली राहत कार्य किए जा रहे थे। अब मशीन से किए जा रहे हैं।  

गांवों की तरफ आया पानी, बच्चों समेत सुरक्षित स्थानों पर भागे लोग
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल में पहाड़ी दरकने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने पर लोगों में अफरातफरी मच गई। तडंग और जसरथ गांव की ओर जलस्तर बढ़ने पर लोग बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। दोनों गांवों के लोग जान बचाने के लिए जुंडा व जाहलमा की तरफ भागे। वामतट पर बसे जसरथ गांव के लोग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक चले गए थे।  घाटी में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक पहाड़ी दरकने से चंद्रभागा नदी का जलस्तर रुकने से इन दोनों गांव में दहशत का माहौल बन गया था। खेत खलिहानों की ओर काम पर निकले ग्रामीण भी हादसे की सूचना के बाद गांव की तरफ भागे। इस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन से मलबा नदी में गिर गया और बहाव रुक गया। जलस्तर पीछे की ओर बढ़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed