फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu youth dies under suspicious circumstances Police start probe

Kullu News: दशहरा से घर लौट रहे युवक की गड़सा घाटी के शौंडाधार में हत्या

Wed, 01 Nov 2023 03:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

युवक के सिर पर चोटों के गहरे निशान मिले है, इसके अलावा टांग में भी चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Kullu youth dies under suspicious circumstances Police start probe
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के शौंडाधार नामक जगह में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गड़सा घाटी के गांव हवाई का रहने वाले एक युवक लहुलूहान अवस्था में शौंडाधार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन


यह युवक दशहरा पर्व देखकर अपने घर हवाई लौट रहा था। मंगलवार रात करीब 9:00 बजे किसी व्यक्ति ने शव मिलने की सूचना भुंतर पुलिस को दी और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को भुंतर के तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी से फोरेंसिक टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां टीम ने कई सबूतों को कब्जे में लिया गया। वहीं भुंतर पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल आया गया और यहां से उसे नेरचौक भेजा गया। मृतक युवक की पहचान हरीश चंद पुत्र केहर सिंह गांव हवाई तहसील भुंतर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के सिर पर चोटों के गहरे निशान मिले है, इसके अलावा टांग में भी चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की हुई हत्या के बाद गड़सा घाटी में सनसनी फैल गई और लोग भी सहम गए हैं। अब पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed