{"_id":"651bccc9e7fb03773306c93f","slug":"kullu-news-kulluvi-nati-performed-in-women-s-fair-tourists-also-danced-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महिला मेले में रही कुल्लूवी नाटी की धूम, सैलानी भी झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महिला मेले में रही कुल्लूवी नाटी की धूम, सैलानी भी झूमे
Tue, 03 Oct 2023 03:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैनी (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
मेले में स्थानीय महिलाओं के लिए कुल्लूवी नाटी, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ प्रतियोगिता तथा स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
महिला मेले में रही कुल्लूवी नाटी की धूम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन की ओर से शाईरोप में वन्य प्राणी सप्ताह और महिला मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय महिलाओं के लिए कुल्लूवी नाटी, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ प्रतियोगिता तथा स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की निदेशक मीरा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेला घाटी की महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर जरिया बना है। ईको जोन क्षेत्र से इस बार कुल 13 महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने इस मेले में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत तुंग से महिला मंडल बरनागी को प्रथम, ग्राम पंचायत नोहंडा से स्वयं सहायता समूह तिंदर को द्वितीय और ग्राम पंचायत कांडीधार की महिला मंडल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा इस मेले में महिला मंडल गुशैणी, फरियाडी, रिखली, सुचैहन, ठाणेधार, गरूली, सरूट, रोपा, कमेड़ा और मझली की महिलाओं ने कुल्लूवी नाटी स्पर्धा में अपने पारंपरिक परिधानों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी कला का प्रर्दशन किया। सभी महिलाओं ने मंनोरंजन के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम के दौरान बीटीसीए की ओर से वन्य प्राणी विषय पर आधारित एक लघु नुकड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा है।
विज्ञापन