फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kuldeep rathore statement over cm jairam thakur at shimla today

कुलदीप राठौर बोले- हार से बौखलाकर अमर्यादित भाषा बोल रहे सीएम

Sat, 17 Apr 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over cm jairam thakur at shimla today
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नगर निगम चुनावों में हार से बौखलाए हुए हैं। खीज मिटाने के लिए अमर्यादित भाषा बोलकर कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने के बजाय मुख्यमंत्री सरकार की कार्यप्रणाली को सुधारने का प्रयास करें।  शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में कुलदीप राठौर ने कहा कि नगर निगम सोलन और पालमपुर में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


धर्मशाला में भाजपा ने जोड़-तोड़ कर नगर निगम को हथियाया है। सोलन में भी भाजपा की अंतिम समय तक यही कोशिश थी, जिसे कांग्रेस ने सफल नहीं होने दिया। प्रदेश में भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। इसी वजह से उनके अध्यक्ष तक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। जयराम सरकार के इस साढ़े तीन साल के कार्यकाल में घोटाले ही हुए हैं। राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों पर भी चिंता जताई। कहा कि सरकार के पास कोरोना की रोकथाम के लिए न कोई ठोस उपाय है और न ही कोई कार्यक्रम। उन्होंने सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। कहा कि अगर इस बीमारी से प्रदेश में हालात बिगड़ते हैं तो कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।
विज्ञापन


गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मामले की हो जांच
 राठौर ने बाहरी लोगों की करोड़ों की गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रदेश में करवाने पर हैरानी जताई। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच और इस बारे में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि अब तक प्रदेश में बाहरी लोगों की कितनी गाड़ियां रजिस्टर हुई हैं? किन लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया है? इससे प्रदेश का करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, अन्य नेता: कश्यप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। पालमपुर और सोलन नगर निगम में जीतकर उनको लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने राजनीतिक बदलाव कर दिया है। उनकी गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी। फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव एवं मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय रहा। सरकार ने चुनावों में किसी भी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया।

कांग्रेस नेताओं में अंतर्कलह इतनी है कि कांग्रेस के जीते हुए पार्षद स्वयं भाजपा के संपर्क में रहे थे। कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से डर लगना शुरू हो गया है। इस कारण वह मुख्यमंत्री के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह को अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए। प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार पिछले तीन वर्ष में कार्य किया है, वह सराहनीय है। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। जिन आरोपों की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं, वे मनगढ़ंत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed