फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kisan Andolan: 60 buses sent from Delhi after clubbing the depots of Himachal

किसान आंदोलन: हिमाचल के डिपुओं को क्लब कर दिल्ली से भेजीं 60 बसें

Fri, 16 Feb 2024 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Feb 2024 07:00 PM IST
सार

दिल्ली में किसानों के संघर्ष के कारण अब बसों को शाहबाद होकर भेजा जा रहा है। पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को दिल्ली से 60 बसें हिमाचल के लिए क्लब कर भेजी हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan: 60 buses sent from Delhi after clubbing the depots of Himachal
एचआरटीसी बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी डिपुओं के लिए दिल्ली से साठ ही बसें भेजी गईं। हालांकि, दिल्ली से हिमाचल के लिए 120 बसें हर रोज भेजी जाती हैं। दिल्ली में किसानों के संघर्ष के कारण अब बसों को शाहबाद होकर भेजा जा रहा है। पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को दिल्ली से 60 बसें हिमाचल के लिए क्लब कर भेजी हैं। बसों को कम सवारियां मिलने पर ऐसा करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिन में कम सर्विस है।

विज्ञापन


रात को दिल्ली से चलने वाली बसों की संख्या काफी ज्यादा है। रात को हर पांच मिनट के बाद बसें दिल्ली से हिमाचल के डिपुओं में भेजी जाती हैं। रात के साढ़े 11 बजे तक यह बसें दिल्ली से चलती रहती हैं। किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए इन बसों को कम सवारियां मिल रही हैं। यात्रियों को दिल्ली से हिमाचल आते समय 90 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हमीरपुर डिपो के लिए दिल्ली से रात को सात बसें भेजी गई हैं और हमीरपुर डिपो से दिल्ली के लिए भी सात ही बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन


एचआरटीसी के दिल्ली और चंडीगढ़ के हेल्पलाइन नंबर नहीं कर रहे काम
हिमाचल प्रदेश के यात्रियों के लिए काउंटरों पर यात्रियोंं की सुविधा के लिए दिए हुए नंबर काम नहीं कर रहे हैं। यात्रियों के बार-बार फोन करने पर भी दिल्ली और चंडीगढ़ के हेल्पलाइन नंबर नहीं लग पा रहे हैं। दिल्ली के लिए 01123868694 और चंडीगढ़ के लिए 9463378026 नंबर निगम प्रबंधन ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम के दिल्ली ट्रैफिक मैनेजर शशांक धीमान ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में किसानों के आंदोलन के कारण पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया है। जिस कारण सभी हिमाचल की बसों को बाया शाहबाद होकर भेजा जा रहा है। दिल्ली से हिमाचल के लिए केवल साठ ही बसों को क्लब कर भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed