फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiratpur Manali Fourlane: Both ends of the ninth tunnel of the Pandoh Bypass Takoli Project meet

Kiratpur Manali Fourlane: फोरलेन प्रोजेक्ट की 2.74 किलोमीटर नौवीं सुरंग के मिले दोनों छोर

Sat, 12 Aug 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 07:13 PM IST
सार

शनिवार को प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण नौवीं सुरंग के दोनों छोर आपस में मिल गए। इस सुरंग की लंबाई 2.74 किलोमीटर है। सुरंग पूरे प्रोजेक्ट का प्रवेश द्वार है। 

विज्ञापन
Kiratpur Manali Fourlane: Both ends of the ninth tunnel of the Pandoh Bypass Takoli Project meet
नौवीं सुरंग के मिले दोनों छोर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में किरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह बाईपास टकोली  प्रोजेक्ट एक साल में यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल हो जाएगा। शनिवार को प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण नौवीं सुरंग के दोनों छोर आपस में मिल गए।

विज्ञापन

इस सुरंग की लंबाई 2.74 किलोमीटर है। सुरंग पूरे प्रोजेक्ट का प्रवेश द्वार है। इस सुरंग को आरएचएस के नाम से जाना जाता है। इसके समानांतर एलएचएस के नाम से एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा। वह प्रोजेक्ट की दसवीं सुरंग है।
विज्ञापन


दो से तीन माह में इसके दोनों सिरे भी मिल जाएंगे। नौवीं सुरंग के दोनों सिरे मिलने के अवसर पर इसके निर्माण में जुटी एफकॉन्स कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रणजीत कुमार सिंह ने भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ सुरंग का निरीक्षण किया। रणजीत ने कहा कि एक साल के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा कर देंगे। उन्होंने बताया कि पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट का निर्माण करना सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन था। इसके बावजूद इस काम को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट की पांच सुरंगों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पूरा प्रोजेक्ट को अगले एक वर्ष के भीतर यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद ठाकुर, साइट इंचार्ज राजेंद्र वर्मा और जियोलॉजिस्ट अमित कुमार ने बताया कि सुरंग का निर्माण करनाचुनौतीपूर्ण था। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल विपरित हैं। सुरंग की खुदाई के दौरान कई बार कैवेटी का सामना करना पड़ा लेकिन बेहतरीन कार्यकुशलता का परिचय देते हुए सुरंग का काम पूरा किया गया।


बता दें कि सामरिक महत्व वाले किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य सबसे महत्वपूर्ण और चुनौती भरा था। इस काम को शाहपुरजी-पलौनजी और एफकॉन्स कंपनी की ओर से किया जा रहा है। अब यह प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण पर है। इसके बनने से जहां सेना को इसका लाभ मिलेगा वहीं कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed