फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS BIlaspur Himachal News: Kin of police personnel gave memorandum to bjp rashtriya adhyaksh jp nadda

बिलासपुर: पुलिस कर्मियों के परिजनों ने रोका नड्डा का काफिला, 10 पर केस

Sun, 05 Dec 2021 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Dec 2021 10:08 PM IST
सार

लुहणू हेलीपैड के बाहर नड्डा के काफिले के सामने जो हंगामा हुआ, उस पर एसपी बिलासपुर से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
AIIMS BIlaspur Himachal News: Kin of police personnel gave memorandum to bjp rashtriya adhyaksh jp nadda
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को ज्ञापन सौंपते पुलिस कर्मियों के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुहणू मैदान से एम्स के लिए रवाना हुए तो गेट पर पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों ने ‘जस्टिस फॉर एचपी पुलिस’ के पोस्टर लेकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने नड्डा को ज्ञापन भी सौंपा। परिजन नड्डा के आने से दस मिनट पहले ही गेट पर पहुंच गए थे। पुलिस इसका अंदाजा तक नहीं लगा पाई।

विज्ञापन


संशोधित पे बैंड को लेकर पुलिस कांस्टेबलों के परिजनों ने कहा कि सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का अनुबंध कम किया गया है। लेकिन पुलिस कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने कोरोनाकाल की विपरीत परिस्थितियों में भी ड्यूटी दी है। परिजनों का कहना है कि प्रदेश सरकार से उम्मीद खत्म हो गई है। अब उन्हें केंद्र सरकार से उम्मीद है इसलिए नड्डा को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन




पुलिस कर्मचारियों के परिजन बोले, हमें धमकाया जा रहा 
लुहणू गेट पर नड्डा से मिलने पहुंचे पुलिस के परिजनों ने मीडिया से कहा कि उन्हें ऐसा न करने के लिए धमकाया जा रहा है। मात्र 18 हजार रुपये के वेतन से परिवार का पेट कैसे पालेंगे। मेस और वर्दी का खर्च भी उसी में से निकालना पड़ता है। नड्डा को दिए ज्ञापन में कहा कि 24 घंटे ड्यूटी देने के बाद भी उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महिलाओं समेत इन 10 परिजनों पर किया गया केस
सदर थाना पुलिस ने नड्डा का काफिला रोकने के लिए दस परिजनों पर केस दर्ज किया है। इनमें हमीरपुर के कांगू से रविंद्र कुमार, पुष्पा देवी, झंडूता के सुन्हाणी से सुनीता, श्यामलाल, नालागढ़ से सुनीता कुमारी, सीमा देवी, सुखां देवी, सुमा देवी, हंसराज, सोलन के भोजपुर से लीला देवी पर केस दर्ज किया गया। 


एसपी बिलासपुर से रिपोर्ट तलब
लुहणू हेलीपैड के बाहर नड्डा के काफिले के सामने जो हंगामा हुआ, उस पर एसपी बिलासपुर से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वीआईपी विजिट के दौरान होने वाली लापरवाही पर जांच के लिए भेजे गए एडीजी कानून व्यवस्था अशोक तिवारी डीजीपी संजय कुंडू को 7 दिसंबर सुबह 11:00 बजे तक रिपोर्ट सौंपेंगे। तिवारी मौके पर रहे हालात और वीआईपी प्रोटोकॉल से संबंधित येलो बुक के उल्लंघन व अन्य सुरक्षा दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed