फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kikar-Navgaon drinking water scheme dispute, one home guard and seven police personnel injured in stone peltin

कीकर-नवगांव पेयजल योजना विवाद: प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, नायब तहसीलदार, डीएसपी समेत 11 घायल

Tue, 13 Feb 2024 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Feb 2024 09:21 PM IST
सार

आंदोलन के 20 दिन बाद नयनादेवी और सदर विधानसभा क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के लोग त्रिवेणी घाट में महापंचायत के बाद योजना निर्माण स्थल पर पहुंचे और पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Kikar-Navgaon drinking water scheme dispute, one home guard and seven police personnel injured in stone peltin
पथराव में एक होम गार्ड और सात पुलिस कर्मी घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन और बिलासपुर की सीमा पर अर्की विधानसभा क्षेत्र में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना को लेकर चल रहा बिलासपुर के लोगों का विरोध मंगलवार को हिंसा में बदल गया। आंदोलन के 20 दिन बाद नयनादेवी और सदर विधानसभा क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के लोग त्रिवेणी घाट में महापंचायत के बाद योजना निर्माण स्थल पर पहुंचे और पथराव कर दिया। पथराव में दाड़लाघाट के नायब तहसीलदार प्रेम लाल, अर्की थाने के डीएसपी संदीप शर्मा, दाड़लाघाट के एसएचओ मोती लाल ठाकुर, पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड, जल शक्ति विभाग के कर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उधर, नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में उन्हें भी चोटें आई हैं। अर्की प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीणों ने निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया और सीमेंट आदि निर्माण सामग्री खड्ड में फेंक दी। निर्माणाधीन टैंक में पत्थर डाल दिए। उधर, पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 दिनों से बिलासपुर की सीमा पर वहां के लोग तंबू लगाकर योजना के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। पुलिस के अनुसार करीब 400 प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों और पंप हाउस बनाने के काम में लगे लोगों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नवगांव के लिए चल रही पानी की पुरानी लिफ्ट की सरकारी संपत्ति, ठेकेदार की मशीनरी, योजना स्थल में स्थानीय लोगों के बर्तनों की तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के विरोध के सामने भारी पुलिस बल भी नाकाम हो गया। जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता का कहना है कि योजना का जो काम हुआ था, उसे तहस-नहस कर दिया। निर्माण सामग्री खड्ड में फेंक दी। अब परियोजना का काम तभी शुरू करेंगे, जब वहां पर भारी पुलिस बल तैनात होगा। वहीं, अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति ने एलान किया कि योजना का काम नहीं रोका तो एनएच पर चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर के लोगों ने पुलिस कर्मियों और पंप हाउस बना रहे कर्मचारियों और मजदूरों पर पथराव किया। पथराव में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। -संदीप शर्मा, डीएसपी, दाड़लाघाट


पत्थरबाजी में बिलासपुर पुलिस के किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई है। पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने घायल होने की शिकायत दी है, इसकी जांच की जा रही है। - मदन धीमान, डीएसपी, बिलासपुर

ये है मामला
सोलन की अर्की विधानसभा क्षेत्र की आठ पंचायतों कशलोग, सेवड़ा, चंडी, पारनू, संघोई, मांगू, नवगांव व दाड़लाघाट के 71 गांवों की करीब 9,100 की आबादी के लिए पेयजल योजना तैयार की जा रही है। बिलासपुर के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि योजना से अंबुजा सीमेंट कंपनी को पानी दिया जाएगा। वहीं, इस अली खड्ड पर बिलासपुर जिले में बनी करीब आधा दर्जन पानी की योजनाओं, सिंचाई कूहलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed