फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kidney transplant will be started in six months aiims bilaspur

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में छह माह में शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट, उपकरण खरीदने की प्रक्रिया शुरू

Mon, 26 Dec 2022 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट दिल्ली एम्स के रेट पर किया जाएगा। एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च आएगा, जबकि निजी अस्पतालों में ट्रांसप्लांट पर करीब आठ लाख रुपये खर्च लगता है।

विज्ञापन
kidney transplant will be started in six months aiims bilaspur
एम्स में उपचाराधीन मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में आगामी छह महीनों में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए उपकरणों की खरीद और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के साथ क्रॉनिक एंबुलेटरी पेरिटोनियल डायलिसिस (सीएपीडी), प्लाज्मा फेरेसिस और आईसीयू डायलिसिस की सुविधा भी शुरू होगी। वहीं, एम्स में अब 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। 

विज्ञापन


एम्स बिलासपुर के नेफ्रोलॉजी विभाग की ओर से किडनी से संबंधी सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में यहां पांच डायलिसिस मशीनें काम कर रही हैं। अब तक 220 मरीजों को हेमो डायलिसिस का उपचार दिया जा चुका है। इसके अलावा नेफ्रोलॉजी सेवाओं में किडनी बायोप्सी, टनल हेमो डायलिसिस कैथेटर और एवीएफ की भी सुविधा मिल रही है। बीते माह नवंबर में एक मरीज की किडनी बायोप्सी भी की जा चुकी है। इन सब सुविधाओं के बाद अब एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट, सीएपीडी, प्लाज्मा फेरेसिस और आईसीयू डायलिसिस की सुविधा शुरू करने जा रहा है। छह माह के भीतर यह उपकरण एम्स में स्थापित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली एम्स के रेट पर होगा ट्रांसप्लांट
एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट दिल्ली एम्स के रेट पर किया जाएगा। एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च आएगा, जबकि निजी अस्पतालों में ट्रांसप्लांट पर करीब आठ लाख रुपये खर्च लगता है। प्रदेश में अभी सिर्फ आईजीएमसी शिमला में ही किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता है, लेकिन वह भी कोरोना महामारी के बाद से बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स करेगा डोनर प्रोग्राम शुरू
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स बिलासपुर डोनर प्रोग्राम भी शुरू करेगा। प्रोग्राम के तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जांचें कराई जाएंगी। सब कुछ सही मिलने पर ट्रांसप्लांट हो सकेगा।


किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी चल रही है। उपकरणों की खरीद शुरू कर दी गई है। साथ ही अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। छह माह के भीतर एम्स बिलासपुर में इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। - डॉ. दिनेश वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, एम्स बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed