फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushwant Singh Litfest: Mani Shankar said there was no need for surgical strike on Pakistan,

Khushwant Litfest: मणिशंकर बोले- पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की नहीं थी जरूरत, बात से सुलझा सकते थे मुद्दा

Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
सार

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थे तो उन्होंने तीन साल में तीन लाख वीजा जारी किए। मगर पुलिस में एक भी शिकायत इसके खिलाफ नहीं आई।

विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest: Mani Shankar said there was no need for surgical strike on Pakistan,
लिटफेस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर व अन्य अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के पहले दिन कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत नहीं थी। जो मुद्दे आसानी से बातचीत करके सुलझाए जा सकते हैं, उन्हें जानबूझकर युद्ध जैसी स्थिति पर लाया गया। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थे तो उन्होंने तीन साल में तीन लाख वीजा जारी किए। मगर पुलिस में एक भी शिकायत इसके खिलाफ नहीं आई। उनके पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं। मैं अल्पसंख्यकों से भी मिला, मगर किसी को कोई परेशानी नहीं थी।

विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियर कॉलेज में भी फेल हुए। मगर जब मुझे पता चला कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा है तो मैं हैरान हो गया। मैंने सोचा कि यह देश कैसे चला पाएंगे, मगर बाद में उन्होंने जिस तरह से निर्णय लिए तो मुझे पता चला कि यह बेस्ट है। उन्होंने अपनी डिबेट में जवाहर लाल नेहरू समेत कई प्रधानमंत्रियों का जिक्र किया और कहा कि उन्हें देश को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए।
विज्ञापन


कश्मीर था राजनीतिक मुद्दा
पूर्व रॉ चीफ अमरजीत सिंह दुलत ने अपने सत्र में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा सभी सरकारों के समय से चला रहा। मगर इसमें कुछ करने की जरूरत थी। यह कोई सेना और लोगों का मुद्दा नहीं था बल्कि राजनीतिक मुद्दा था। जानबूझकर वहां पर ऐसी परिस्थितियों बनाई थीं कि वहां पर आतंकवाद फैला रहे। मगर अब धीरे-धीरे परिस्थितियों ठीक हो रही हैं और आने वाला कल कश्मीर के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन इन विषयों पर होगी चर्चा
दूसरे दिन कुल सात विषयों पर चर्चा हाेगी। इसमें पहला सत्र मेजर जनरल इयान कार्डोजो व पत्रकार सारा जैकब बियोंड पियर विषय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद कनाडा के बड़े राजनीतिज्ञ उज्जल सिंह दोसांझ लेखिका किम लाली के साथ द टाइज दैट डिवाइड अस विषय पर संवाद करेंगे। फार्मेसी हील दे-सेल्फ पर दिनेश ठाकुर, प्रशांत रेड्डी के साथ वार्ताकार के तौर पर अमृता त्रिपाठी चर्चा करेंगी। वक्ता आरती कुमार राव वार्ताकार बहर दत्त के साथ डॉक्यूमेंटिंग द क्लाइमेट क्राइसिस: अनडुइंग सेंचुरीज ऑफ स्लो वॉयलेंस विषय पर चर्चा करेंगे। वक्ता आर. गोपालकृष्णन वार्ताकार सेरेना जैकब के साथ व्हाई फ्लाइज, क्लब्स एंड कंपनीज गो राउंड इन सर्कल विषय पर चर्चा करेंगे। पत्रकार बरखा दत्त माय सेक्युलर लेसन्स फ्राॅम द आर्मी विषय पर चर्चा करेंगी। वहीं, अंतिम सत्र में वक्ता अनिरुद्ध भट्टाचार्जी वार्ताकार बालाजी विट्टल के साथ ये जीवन है-किशोर कुमार एंड बासू चटर्जी विषय पर संवाद करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed