{"_id":"628a4430b0953e4f1a39bc11","slug":"kendriya-sainik-board-will-give-one-thousand-rupee-to-children-of-ex-servicemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kendriya Sainik Board: पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे 1,000 रुपये, आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kendriya Sainik Board: पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे 1,000 रुपये, आवेदन शुरू
Sun, 22 May 2022 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 May 2022 07:41 PM IST
सार
केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए 1,000 रुपये प्रतिमाह वित्तीय मदद दी जाती है। बीते वर्ष भी सूबे के करीब 1,500 विद्यार्थियों को यह सहायता मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के लिए मिलने वाली वित्तीय मदद के आवेदन शुरू हो गए हैं। स्कूल की नॉन बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को इस वित्तीय सहायता के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं बोर्ड कक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर और स्नातक की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए 1,000 रुपये प्रतिमाह वित्तीय मदद दी जाती है। बीते वर्ष भी सूबे के करीब 1,500 विद्यार्थियों को यह सहायता मिली है। पहली कक्षा से लेकर स्नातक तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए यह वित्तीय सहायता दी जाती है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक बिग्रेडियर (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि सहायता राशि के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन