फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra News: Work of removing debris from shops, houses and roads started in Multhan market.

Kangra News: मुल्थान में सड़क पर छह फुट तक मलबा, बहाली को लगेगा समय

Mon, 13 May 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 06:30 PM IST
सार

मलबे और कीचड़ को हटाकर बड़ा गांव और कोठी कोहड़ में यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन ने ताकत लगी दी है, लेकिन बहाली में समय लग सकता है। 

विज्ञापन
Kangra News:  Work of removing debris from shops, houses and roads started in Multhan market.
मुल्थान बाजार में मलबा हटाने का काम शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुल्थान बाजार में सड़क पर एक से छह फुट तक मलबा भरा पड़ा है। हालांकि, मलबे और कीचड़ को हटाकर बड़ा गांव और कोठी कोहड़ में यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन ने ताकत लगी दी है, लेकिन बहाली में समय लग सकता है। दो जेसीबी मशीन के साथ 30 से अधिक मजदूरी को सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटा रहे हैं। मशीनरी के आगे बढ़ने पर भारी मलबा दिख रहा है।
विज्ञापन

दो टिपर भी लगाए गए हैं। बीते शुक्रवार को सुबह 25 मेगावाट लंबाडग जल विद्युत प्रोजेक्ट की टनल से पानी के भारी रिसाव से मुल्थान बाजार में मलबा, बोल्डर जमा हो गया।
विज्ञापन


मुल्थान बाजार से करीब 12 किलोमीटर दूर बड़ा गांव और कोठी कोहड़ के लिए यातायात ठप हो गया। करीब चार हजार लोग प्रभावित हुए हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को पहुंचना मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को पहुंचाने के लिए तीमारदारों को परेशानी हो रही है। सोमवार को भी यातायात प्रभावित होने से विद्यार्थियों को पैदल कई किलोमीटर का सफर करना पड़ा। तहसीलदार डाॅ. वरुण गुलाटी ने बताया कि प्रशासन हालात सामान्य करने के लिए जुटा हुआ है। एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को लिखित आदेश जारी कर मलबा हटाकर सड़क तुरंत प्रभाव से बहाल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौथे दिन भी प्रभावितों को नहीं मिली राहत
मुल्थान में पीड़ितों को चार दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से कोई राहत राशि मुहैया नहीं करवाई गई है। प्रभावित लोग अभी भी परिवार के साथ होटलों में रह रहे हैं। पीड़ित महिला अछरी, रमिला, कांटा, अशोक, लाल चंद और मनोज आदि ने कहा कि सभी लोग अपने परिवारों को लेकर प्रशासन की ओर से होटलों में उपलब्ध करवाए गए कमरों में रह रहे हैं। तबाही में सब कुछ खत्म हो गया है। पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। अभी पेन स्टॉक से जो नाला बना है, उससे पानी बंद नहीं हुआ है और दिन-रात खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि हमारा करोड़ों का नुकसान हो चुका है। उधर, परियोजना के जीएम देवी सिंह चौहान ने बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं। नुकसान का आकलन कर जल्द ही उसकी भरपाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग मुल्थान के जेई अनिश ठाकुर ने बताया कि मलबा हटाने और सड़क को खोलने में विभाग के मजदूर लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed