{"_id":"65394bc74f45810f2d0c8448","slug":"kangra-news-dead-chickens-thrown-in-beas-river-near-diara-fear-of-flu-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दियाड़ा के पास ब्यास नदी में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां, फ्लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दियाड़ा के पास ब्यास नदी में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां, फ्लू की आशंका
Wed, 25 Oct 2023 10:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:40 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर शहर के साथ लगते गांव दियाड़ा के पास ब्यास नदी में किसी ने मरी हुई मुर्गियां फेंक दीं।
विज्ञापन
ब्यास नदी में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर शहर के साथ लगते गांव दियाड़ा के पास ब्यास नदी में किसी ने मरी हुई मुर्गियां फेंक दीं। 40 से 50 मुर्गियां मृत मिलने से लोगों को अंदेशा है कि फ्लू के चलते मर गई होंगी और किसी ने इन्हें ब्यास नदी में फेंक दिया है। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। प्रशासन ने पशुपालन विभाग को सैंपल लेने के लिए कहा गया है। वहीं, मुर्गियों का सफेद रंग देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पोल्ट्री फार्म से निकालकर फेंकी गई हैं। इससे इलाके में बदबू फैल गई है। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
विज्ञापन
गांव दियाड़ा निवासी स्वरूप कुमार, रवि कुमार, सीता देवी, बलबीर सिंह, सुनैना देवी, निर्मला देवी, जोगिंदर सिंह आदि ने बताया कि दरिया में मुर्गियां मरने से चारों ओर बदबू फैली है। इसकी वजह से इलाके में बीमारी फैलने के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार कर्मचंद कालिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। पशुपालन विभाग को मरी हुई मुर्गियों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है, जिससे पता चल सके कि इनकी मौत की वजह क्या थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी दरिया के पानी के सैंपल लेने को कहा गया है। जांच की जाएगी कि इन्हें पानी में किसने फेंका। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन