फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Fort built history will be available on one click

Kangra News: कोड स्कैन करते ही मिलेगी कांगड़ा किले की जानकारी, विवरण पुस्तिका भी होगी उपलब्ध

Fri, 24 Nov 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 11:07 AM IST
सार

 अब गूगल और डिजिटल प्लेटफार्म पर कांगड़ा किले के इतिहास के बारे में जानने के लिए ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
Kangra Fort built history will be available on one click
कांगड़ा किला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे पुराने किलों में से एक कांगड़ा किले की जानकारी अब एक क्लिक करने से मिल जाएगी। अब गूगल और डिजिटल प्लेटफार्म पर कांगड़ा किले के इतिहास के बारे में जानने के लिए ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद कांगड़ा किले के इतिहास की विवरण पुस्तिका उपलब्ध हो जाएगी, जिसमें कांगड़ा किले के पुराने इतिहास की पूरी जानकारी मिलेगी कि कब किसने इस किले को निर्माण करवाया था।  वहीं, इसके इसके अलावा कांगड़ा किले पर बनी डॉक्यूमेंट्री वीडियो भी क्यूआर कोड स्कैन के करने के बाद चलते पड़ेगा। यह यूट्यूब वीडियो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

विज्ञापन


 इसके लिए दो अलग-अलग क्यूआरए कोड दिए गए हैं। यह क्यूआर कांगड़ा किले के बाहर और अंदर भी लगाए गए हैं। कांगड़ा किला संग्रहालय के सहायक पुरातत्वविद डॉ. विजय कुमार बोध ने कहा कि अब एक क्यूआर कोड के स्कैन करने के बाद कांगड़ा किले के इतिहास की जानकारी मिल जाएगी। एक क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद कांगड़ा किले की विवरण पुस्तिका खुलेगी तो दूसरे दो क्यूआर कोड से इतिहास और कला संग्रहालय में रखे खंडित अवशेष और अन्य जानकारी मिल जाएगी। यह सभी कोड कांगड़ा किले के बाहर और अंदर पहुंचकर पर्यटक स्कैन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed