फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut targeted the himachal govt on disaster relief, said- people are building bridges with their own

Himachal: कंगना रणौत बोलीं- पिछली त्रासदी में केंद्र से जारी रिलीफ फंड कहां गया, इसकी जांच हो

Tue, 06 Aug 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्राकृतिक आपदाओं का कहर टूट रहा है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut targeted the himachal govt on disaster relief, said- people are building bridges with their own
भाजपा सांसद कंगना रणौत - फोटो : ani

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्राकृतिक आपदाओं का कहर टूट रहा है। बीते वर्ष आई आपदा से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 1,800 करोड़ दिए। यह फंड कहां गए, इसका कोई पता नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। केंद्र ने पहले भी मदद की है और अब भी करेगी। केंद्र से मदद आएगी पर सीएम सुक्खू ने जो गड्ढा बनाया है, उससे प्रभावितों तक कब पहुंचेगी, यह राम जाने। सांसद ने बाढ़ प्रभावित समेज और गानवी के दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री आपदा पीड़ितों की मदद करने में नाकाम साबित हुए हैं। केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए जरूर राहत राशि जारी करेगी, लेकिन हर प्रभावित को मदद सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार राहत कार्य नहीं कर रही। मलाणा में जो तबाही मची है। ग्रामीण उससे स्वयं निपट रहे हैं। स्वयं सड़कें बहाल करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। कंगना ने कहा कि आपदा से जो विस्थापित हुए हैं, सरकार उनको जमीन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ घर का निर्माण भी सुनिश्चित करती है। सुक्खू सरकार ने बीते वर्ष भारी बारिश से घर गंवाने वाले कितने लोगों को सात लाख की राशि दी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुन भावुक हुईं कंगना
रामपुर उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज और गानवी के दौरे के दौरान लोगों का दर्द सुनकर सांसद कंगना भावुक हो गईं। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने रोते हुए अपनी बात रखी। कंगना ने कहा कि इस त्रासदी में लोगों का सब कुछ बर्बाद हो गया है। उनके दर्द और पीड़ा को महसूस करती हूं। कंगना ने कहा कि उम्मीद करती हूं कि जल्द पीड़ितों को सरकार से मदद मिले। सोमवार शाम को कंगना रणौत शिमला के रामपुर पहुंची और यहां पर रात्रि ठहराव किया। इसके बाद कंगना मंगलवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed