फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kamdhenu milk will be cheaper in five districts of Himachal, relief till lockdown

हिमाचल के पांच जिलों में इतने रुपये सस्ता मिलेगा कामधेनु दूध, लॉकडाउन तक दी राहत

Mon, 13 Apr 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kamdhenu milk will be cheaper in five districts of Himachal, relief till lockdown
कामधेनु संस्था का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना वायरस से मिलकर लड़ी जा रही जंग में कामधेनु संस्था भी आगे आई है। पांच जिलों में दूध बिक्री करने वाली कामधेनु संस्था ने प्रति लीटर दाम दो रुपये कम कर दिए हैं। मंगलवार से बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, मंडी जिलों में 46 और शिमला जिला में 49 रुपये प्रति लीटर दूध बेचा जाएगा। पैकेट बंद और खुले दूध में यह राहत लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगी। कामधेनु हितकारी मंच नम्होल व्यासपुर के अध्यक्ष नानक चंद ने बताया कि बिक्री केंद्रों के बाहर पोस्टर लगाकर भी लोगों को सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन


पैकेट पर भी कम दाम अंकित किए जाएंगे। इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को भी पत्र लिखकर सूचना भेजी गई है। नानक चंद का कहना है कि कोरोना के कारण कई लोगों का रोजगार खत्म हो चुका है। लोग घरों में कैद हैं। लोगों की परेशानियों को समझते हुए संस्था और संस्था के साथ जुड़े 4500 किसानों ने लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में संस्था ने अपने साथ जुड़े 4500 परिवारों की ओर से अभी तक पीएम राहत कोष में पांच लाख और सीएम राहत कोष में 2.5 लाख रुपये दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed