फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kailash Kher and Gurnam Bhullar will be the pride of cultural evening in the state level Nalwadi fair bilaspur

Bilaspur News: राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में कैलाश खेर और गुरनाम भुल्लर बनेंगे सांस्कृतिक संध्या की शान

Thu, 14 Mar 2024 01:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 01:35 PM IST
सार

इस बार बॉलीवुड गायक कैलाश खेर और पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या की शान बनेंगे।

विज्ञापन
Kailash Kher and Gurnam Bhullar will be the pride of cultural evening in the state level Nalwadi fair bilaspur
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर में के लुहणू मैदान में 17 से 23 मार्च तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन होगा। इस बार बॉलीवुड गायक कैलाश खेर और पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर सांस्कृतिक संध्या की शान बनेंगे। 21 मार्च की शाम को 8:00 से 10:00 बजे तक सूफी गायक कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 23 मार्च की रात को पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर सांस्कृतिक संध्या की शान बढ़ाएंगे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बचत भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि मेले का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। कहा कि एसडीएम बिलासपुर अभिषेक कुमार गर्ग के सराहनीय प्रयासों के चलते इस बार प्रशासन को मेले के लिए बेहतर राजस्व मिला है। इसके चलते मेले में लोगों की सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा।  कैलाश खेर और गुरनाम भुल्लर के अलावा सांस्कृतिक संध्याओं में पुलिस बैंड,अनुज शर्मा और हेमंत शर्मा मेले की शान बनेंगे। मेले में लाइट एंड साउंड शो भी किया जाएगा। इसमें बिलासपुर का इतिहास और विकास के बारे में लोगों को बताया जाएगा। वहीं, मौसम में किसी तरह की लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed