{"_id":"632077b27c60060af968ea1b","slug":"jp-nadda-wil-be-on-four-parliamentary-constituencies-visit-of-himachal-for-the-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: विधानसभा चुनाव के लिए लगातार चार दिन चार संसदीय क्षेत्रों में मोर्चा संभालेंगे नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda: विधानसभा चुनाव के लिए लगातार चार दिन चार संसदीय क्षेत्रों में मोर्चा संभालेंगे नड्डा
Tue, 13 Sep 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:41 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। नड्डा 18 से 21 सितंबर के बीच सभी चारों संसदीय क्षेत्रों को कवर करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 सितंबर से शिमला संसदीय क्षेत्र से शंखनाद करेंगे। नड्डा चार दिन प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में मोर्चा संभालेंगे। 18 सितंबर को वह शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन, 19 को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर, 20 को मंडी संसदीय क्षेत्र के मंडी और 21 को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांगड़ा में पंचायती राज और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जानकारी दी कि नड्डा के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। नड्डा 18 से 21 सितंबर के बीच सभी चारों संसदीय क्षेत्रों को कवर करेंगे। वह स्थानीय निकायों के सदस्यों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलेंगे। वह महापौर, उप महापौर, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे और उन्हें मिशन रिपीट के मंत्र देंगे।
विज्ञापन
मंडी में ऐतिहासिक होगी मोदी की रैली
कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को युवा मोर्चा रैली के लिए पड्डल मैदान में मंडी आएंगे। यह ऐतिहासिक आयोजन होगा, क्योंकि भाजयुमो ने राज्य के सभी बूथों से कम से कम 20 युवाओं को लाने का लक्ष्य रखा है। रैली के लिए अब तक का सबसे बड़ा वॉल राइटिंग अभियान शुरू किया गया है। सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में एलईडी भेजी जाएंगी।
विज्ञापन