फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda gave green signal for major changes in Himachal BJP

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा में बड़े बदलाव के लिए जेपी नड्डा ने दी हरी झंडी, लोकसभा चुनाव है लक्ष्य

Sun, 09 Jul 2023 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद  संगठन में बड़े बदलाव पर सहमति दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
JP Nadda gave green signal for major changes in Himachal BJP
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर संगठन में बड़े बदलाव को हरी झंडी मिल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद इस पर सहमति दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव में ठीक प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है। राज्य भाजपा संगठन के सामने लोकसभा चुनाव में वर्चस्व बनाए रखना चुनौती होगा।

विज्ञापन


नड्डा ने नई दिल्ली में शुक्रवार रात को भाजपा की एक क्षेत्रीय स्तर की बैठक ली। इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में हिमाचल भाजपा की ओर से राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शामिल हुए। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 30 से 35 पदाधिकारी हैं। सात मोर्चों के अलावा 17 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष भी हैं। इनमें से कई पदाधिकारी बदले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed