फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jp nadda: AIIMS faculty will provide services in exchange for two months

Himachal: जेपी नड्डा बोले- एम्स की फैकल्टी दो माह के लिए अदला-बदली में देगी सेवाएं

Sat, 24 Feb 2024 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 11:23 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली एम्स की फैकल्टी दो माह के लिए हिमाचल प्रदेश में आए और यहां की वहां जाए और वहां से कुछ सीख कर आए। 

विज्ञापन
jp nadda: AIIMS faculty will provide services in exchange for two months
एम्स में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

 एक दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एम्स फैकल्टी का अदला-बदली (इंटरचेंजेबल) का प्रोग्राम होना चाहिए। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी है। दिल्ली एम्स की फैकल्टी दो माह के लिए हिमाचल प्रदेश में आए और यहां की वहां जाए और वहां से कुछ सीख कर आए। उन्होंने कहा कि एम्स सिर्फ संस्थान नहीं, यह कल्चर है, ऐसा कल्चर कि जान निकल जाए, लेकिन जान बचानी है। यही कल्चर हमने हर जगह देना है। नड्डा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनके सुझावों पर सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सभी एम्स में एक साथ पद भरेंगे, क्योंकि जब भर्तियां एक साथ करेंगे तो जो जहां का रहने वाला होगा, उसे उसी क्षेत्र में भेजने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय संतुलन बना रहे। एक और निर्णय लिया कि सभी एम्स का एक अंब्रेला होना चाहिए, ताकि जो एक एम्स के लिए नीति बने, वह सभी एम्स पर लागू हो।

विज्ञापन


नड्डा ने मेडिकल की पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए कहा कि उनका सहयोग सरकार के लिए महत्वपूर्ण होता है, जिसके तहत नीतियां, कार्यक्रम लागू कर मानवता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एम्स की ये संस्कृति है कि जान निकल जाएगी, लेकिन जान बचाई जाएगी। एम्स में एक-एक मरीज पर एक-एक डॉक्टर ध्यान देता है। यही एम्स की संस्कृति है, जिसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि बिलासपुर एम्स का पूर्ण उपयोग कीजिए, यह उन्हें मिलने वाला अधिकतम अवसर है। उन्होंने कहा, जो तकलीफ बिलासपुर के एम्स में कार्य करने वाले लोग बताते हैं, वैसी ही समस्या दिल्ली एम्स में भी है।
विज्ञापन


इसलिए सभी समस्याओं को दरकिनार कर मानवता की सेवा करनी है। नड्डा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कारण बिलासपुर एम्स को कई सुविधाएं मिली हैं। शुक्रवार को जिस लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट, अत्याधुनिक रेडियोलॉजी सेवाएं, अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण और 350 बिस्तरों के विश्राम सदन का शिलान्यास किया गया, उसके लिए नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय और ऊर्जा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या अन्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश को बहुत फायदा हुआ और देश तेज गति से आगे बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed