{"_id":"63ecc02ef3f09df39c03acb4","slug":"job-opportunity-in-private-companies-pay-scale-up-to-30-thousand-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, 30 हजार तक मिलेगा वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, 30 हजार तक मिलेगा वेतनमान
Wed, 15 Feb 2023 04:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 04:52 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब की मैसर्ज बीई फार्मास्यूटिकल और कालाअंब की मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स कंपनी 39 पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार देगी। इसके लिए 21 फरवरी को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब की मैसर्ज बीई फार्मास्यूटिकल और कालाअंब की मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स कंपनी 39 पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार देगी। इसके लिए 21 फरवरी को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बीई फार्मा को बीटेक मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल, बीफार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से लेकर 30,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स में हेल्परों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि हेल्पर के लिए 8वीं और 10वीं पास युवाओं की आवश्यकता है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन