फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA paper leak case: Staff selection commission to take decision on cancellation of exam after police report

जेओए पेपर लीक मामला: पुलिस रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द करने पर फैसला लेगा कर्मचारी चयन आयोग

Wed, 27 Apr 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Apr 2022 11:50 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग  के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस परीक्षा के साथ प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा है। अभी तक ऐसा कोई आधार नहीं है कि परीक्षा को रद्द किया जाए। वहीं मंडी के दो और ऊना के एक अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
JOA paper leak case: Staff selection commission to take decision on cancellation of exam after police report
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेओए की परीक्षा लेने वाले हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पुलिस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद परीक्षा को रद्द करने पर विचार कर सकता है। मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आयोग इसे गंभीरता से ले रहा है। हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस परीक्षा के साथ प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा है। अभी तक ऐसा कोई आधार नहीं है कि परीक्षा को रद्द किया जाए। वहीं मंडी के दो और ऊना के एक अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है। ऊना के एक स्कूल में अभ्यर्थी से परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने पर्ची बरामद की थी। वहीं, आयोग ने पेपर लीक मामले में पुलिस अधीक्षक मंडी को चिट्ठी भेजी है। जिसमें पेपर लीक मामले का स्टेटस और जांच रिपोर्ट में क्या निकला। यह पूछा गया है। उन्होंने बताया कि पता किया जाएगा कि प्रश्नपत्र मंडी के संबंधित परीक्षा केंद्र के अलावा पूरा जिला या प्रदेश के अन्य जिलों में शेयर हुआ या नहीं। 

विज्ञापन


दूसरों का भविष्य बताने वाला राकेश खुद पहुंच गया हवालात
 परीक्षा में नकल करते धरे गए मुख्य आरोपी राकेश ने पुलिस जांच में खुद को ज्योतिषी भी बताया है। आरोपी के अनुसार वह लोगों के हाथ और मस्तक रेखाएं देखकर भविष्य बताता और खुद एक मंदिर में पुजारी भी है। पेपर देने से पहले उसने काफी पूजा पाठ किया और ग्रह नक्षत्र देखकर पूरा प्लान बनाया और लोगों को अपने साथ जोड़ा। ऐसे में दूसरों का भविष्य देखने वाला राकेश खुद का भविष्य संवारने के चक्कर में हवालात जा पहुंचा, साथ में नौ लोगों को भी सलाखों के पीछे धकेल गया है। उधर, एक अन्य परीक्षार्थी अनित पढ़ाई में काफी अच्छा बता जा रहा है। सूचना के अनुसार उसने नेट -सेट भी क्लीयर कर रखा है। 
विज्ञापन


आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगालने में जुटी पुलिस
पैसे के लेनदेन के एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। दोस्ती और रिश्तेदारी के अलावा पुलिस को शक है कि इसमें पैसे का लेनदेन भी हुआ है। पेपर से एक दिन पहले सीटिंग प्लान लीक करने वाले एमएसएलएम सुंदरनगर कॉलेज के क्लर्क पर शक की सूई घूम रही है। लिहाजा पुलिस आरोपियों के बैंक खाते खंगालने में भी जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed