फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT Paperleak: SIT interrogated Dr. Jitendra Kanwar, former secretary of the commission

JOA IT Paperleak: एसआईटी ने आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से की लंबी पूछताछ

Thu, 05 Jan 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 10:48 PM IST
सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद समेत सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अब विशेष जांच दल (एसआईटी) ने चयन आयोग में डेरा डाल लिया है। 

विज्ञापन
JOA IT Paperleak: SIT interrogated Dr. Jitendra Kanwar, former secretary of the commission
कर्मचारी चयन आयोग में सुरक्षा बढ़ाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद समेत सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अब विशेष जांच दल (एसआईटी) ने चयन आयोग में डेरा डाल लिया है। करीब पांच दिन की जांच का सामना करने के बाद पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर गुरुवार को एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी ने आयोग में पूर्व सचिव से लंबी पूछताछ की। एसआईटी ने माना कि पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव की लापरवाही गंभीर है। परीक्षाओं के आयोजन में आयोग सचिव ही सर्वोपरि होता है। इसलिए पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव की लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता। एसआईटी ने आयोग की विभिन्न शाखाओं के सेक्शन प्रभारियों से भी एक-एक कर पूछताछ कर बयान कलमबद्ध किए।

विज्ञापन


सभी आरोपियों के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद विजिलेंस भी पूर्व सचिव के खिलाफ सबूत जुटाने में जुट गई है। आयोग के सचिव के चालक की अंतरिम जमानत अवधि शुक्रवार को खत्म हो रही है। विजिलेंस की एक टीम हाईकोर्ट के लिए देर शाम रवाना हो गई है। जहां वह चालक की जमानत रद्द करवाने और उससे पूछताछ की अनुमति लेने वाली है। अगर चालक की जमानत रद्द होती है तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हो सकती है। उधर, विजिलेंस और एसआईटी ने पेपर लीक मामले में आयोग के संदिग्ध कर्मचारियों पर भी पैनी नजर रखी है। उधर, आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय हाईपावर कमेटी ने भी लगातार तीसरे दिन इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed